Friday, 23rd May 2025

'एक लड़की को देखा तो...' का टीजर जारी, अनिल की बेटी सोनम की लव स्टोरी

Fri, Jun 29, 2018 4:27 PM

करीब 24 साल एक गाना सुपरहिट हुआ था। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। अब उसी नाम से फिल्म बनाई जा रही है जिसमें प्यार की एक अलग बानगी दिखने जा रही है।

अनिल कपूर की उस प्यार भरी विरासत को अब उनकी बेटी आगे बढ़ाने जा रही है। निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीज़र जारी कर दिया गया है। इस सियापा लव स्टोरी का नाम दिया गया है। यानि इस प्रेम कहानी में पेंच पड़ने ही वाले हैं।

साल 1994 में आई ‘1942 अ लव स्टोरी’ में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने अपनी प्रेम कहानी बनाई थी और इस बार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा तैयार हैं राजकुमार राव के साथ। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। और साथ में जूही चावला भी मां के अहम् किरदार में। फिल्म का टीज़र भी उसी पुरानी फिल्म के गाने से शुरू हो रहा है और फिर आज के जनरेशन की कहानी को बताया जा रहा है। चूंकि फिल्म का नाम, 1942 अ लव स्टोरी के सुपरहिट गाने से लिया गया है तो ज़ाहिर है इस फिल्म की जान भी वो गाना ही होगा, जिसे टीज़र में प्रमुखता दी गई है।

‘एक लड़की को ...’ पिता -पुत्री के रिश्तों के साथ रोमांस का भी स्कोप है और इसलिए राजकुमार और सोनम की जोड़ी बनाई गई है। दोनों ने इससे पहले डॉली की डोली में काम किया है। राजकुमार राव के मुताबिक वो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों के फ़ैन रहे हैं।

 

राजकुमार की अनिल कपूर के साथ ये लगातार दूसरी फिल्म होगी। दोनों , ऐश स्टारर फिल्म फन्ने खान में भी हैं। इस फिल्म को भी संजू की तरह विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्मस के साथ फॉक्स स्टार प्रोड्यूस कर रहा है।

एक लड़की को देखा....गाना

 

साल 1994 में 15 अप्रैल को रिलीज़ हुई विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित 1942 अ लव स्टोरी का ये गाना उस ज़माने में सुपरहिट हुआ था और आज भी लोगों की पसंद हैं। आर डी बर्मन ने इस फिल्म का संगीत दिया था और जावेद अख्तर ने ख़ूबसूरत बोल लिखे थे। कुमार शानू ने गाना गाया था। इन तीनों को उस साल इसी गाने के लिए फिल्मफेयर सहित ढ़ेरों अवॉर्ड्स मिले थे।

वादियों की दिलकश लोकेशंस में फिल्माए गए इस गाने में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला के प्रेम की कशिश दिखाई देती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery