रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए सेवाएं देने वाली नौ हेलीकॉप्टर कंपनियों में से चार ने मानसून सीजन व यात्रियों की संख्या में आई कमी को देखते हुए अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।
शेष कंपनियां फिलहाल सेवाएं दे रही हैं। 29 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के एक दिन बाद ही नौ हेली कंपनियों को धाम के लिए हेली सेवा संचालित करने की अनुमति दे दी गई थी।
इनमें आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत, ऐरो एयर क्राप्ट, यूटीआर, पवन हंस, पिनैकल, हिमालयन हेली, हेरिटेज व ग्लोबल बैक्ट्रा कंपनी शामिल थी।
इनमें से ट्रांस भारत, यूटीआर, पिनैकल व ग्लोबल बैक्ट्रा ने गुरुवार से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।
हेली सेवा के नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि कपाट खुलने से लेकर अब तक 12249 उड़ानों से कुल 67928 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
बताया कि यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट और मानसून को देखते हुए कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद की हैं।
Comment Now