Saturday, 24th May 2025

जापान की राजकुमारी सामान्य नागरिक से शादी करेंगी, शाही दर्जा छिनेगा; राजपरिवार में ऐसा दूसरी बार

Thu, Jun 28, 2018 5:05 PM

जापान के कानून के मुताबिक, अगर राजकुमारी सामान्य आदमी से शादी करे तो उसका शाही दर्जा छिन जाता है।

 पिछले साल जापान की एक अन्य राजकुमारी ने अपने कॉलेज के दोस्त से सगाई की थी

 

टोक्यो. जापान की राजकुमारी अयाको (27) एक सामान्य नागरिक केई मोरिया (32) से इस साल शादी कर रही हैं। केई एक शिपिंग फर्म में काम करते हैं। जापान के कानून के मुताबिक, अगर राजकुमारी सामान्य आदमी से शादी करे तो उनका शाही दर्जा छिन जाता है। वहीं, राजकुमारों के सामान्य लड़की से शादी करने पर उनके शाही दर्जे पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

जापान में ये दूसरा मौका है जब किसी राजकुमारी का शाही दर्जा छीना जाने वाला है। पिछले साल सितंबर में अयाको की चचेरी बहन राजकुमारी माको ने एक सामान्य शख्स और अपने कॉलेज के दोस्त केई कोमुरो से सगाई की थी।

बोनस मिलेगा और परिवार से अलग हो जाएंगी अयाको: सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमारी अयाको टोक्यो के मेइजी जिंगु मंदिर में 29 अक्टूबर को शादी करेंगी। इसके साथ ही वे राजपरिवार छोड़ देंगी। हालांकि, राजपरिवार उन्हें 10 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 85 लाख रुपए) का बोनस देगा। अयाको ने सामाजिक कल्याण में मास्टर की डिग्री ली है। शाही परिवार के एक कर्मचारी के मुताबिक, केई मोरिया से अयाको को उनकी मां राजकुमारी ताकामोदो ने पिछले साल दिसंबर में मिलवाया था। ताकामोदो, केई के माता-पिता को जानती थीं। केई और अयाको दोनों को ही ग्लोबल वेलफेयर, स्कीइंग, किताबों और ट्रेवल का शौक है।

राजपरिवार में 40 साल बाद पहला पुरुष उत्तराधिकारी: जापान के कानून के मुताबिक, शाही परिवार की महिलाओं को राजगद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है। राजपरिवार में पुरुष उत्तराधिकारी की कमी के चलते महिलाओं को राजगद्दी सौंपने की चर्चा शुरू हुई। 2006 में राजपरिवार में प्रिंस हिसाहितो पैदा हुए। इसके साथ ही महिलाओं को राजगद्दी दिए जाने पर बहस भी खत्म हो गई।

जापान के राजपरिवार की स्थिति: बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते जापान के राजा अकीहितो (84) अगले साल रिटायर होने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो मई 2019 में राजकुमार नारुहितो जापान के अगले राजा होंगे। जापान में भगवान के बाद दूसरे क्रम पर राजा का दर्जा माना जाता है, लेकिन अकीहितो ने राजा के पद को आधुनिक रूप दे दिया। राजकुमारी माको और उनके मंगेतर केई कोमुरो की इसी साल नवंबर में शादी करने की योजना थी, लेकिन अब वे राजा अकीहितो के राजगद्दी छोड़ने के बाद 2020 में शादी करेंगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery