Monday, 8th September 2025

बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा बालटाल-पहलगाम में रोकी गई, 48 घंटे तक मौसम खराब रहने की चेतावनी

Thu, Jun 28, 2018 5:00 PM

बुधवार शाम 3000 तीर्थयात्रियों का जत्था नुनवां पहलगाम और बालटाल पहुंच गया था।

जम्मू. भारी बारिश की वजह से गुरुवार सुबह अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। अधिकारियों के मुताबिक बारिश बुधवार रात से ही हो रही है। इससे बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्गों पर फिसलन हो गई है। ऐसे में यात्रियों और वाहनों का आगे जाना खतरनाक है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे (शनिवार सुबह तक) तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
बारिश के बावजूद कई तीर्थयात्री नुनवां पहलगाम बेस कैम्प से चंदनवाड़ी के लिए रवाना हुए हैं। पारंपरिक मार्ग से जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों का चंदनवाड़ी आखिरी पड़ाव है। जम्मू के बेस कैम्प से महिलाओं, बच्चों और सधुओं समेत करीब 3000 तीर्थयात्रियों का जत्था बुधवार शाम नुनवां पहलगाम और बालटाल आ गया था।

 

आज 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र, तेलंगाना और केरल में गुरुवार तक भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में भी गुरुवार को भारी बारिश के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून यहां पहुंचा: गुजरात, पूर्वी राजस्थान का कुछ हिस्सा, महाराष्ट्र का बाकी हिस्सा, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अधिकांश हिस्सा, उत्तराखंड का अधिकांश हिस्सा, हिमाचल प्रदेश का अधिकांश हिस्सा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब का कुछ हिस्सा।

शुक्रवार तक यहां सक्रिय होने के आसार: राजस्थान का बाकी हिस्सा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery