Friday, 23rd May 2025

'टिप टिप बरसा पानी...' पर प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस, बहन परिणीति ने भी दिया साथ

Tue, Jun 26, 2018 8:05 PM

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ गोवा में हैं। प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने गोवा टूर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनें अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा के गाने 'टिप टिप बरसा पानी...' पर डांस करती नजर आ रही हैं। करीब 9 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में प्रियंका और परिणीति को मॉनसून में शरारत करते देखा जा सकता है। इससे पहले निक जोनास ने भी प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो भीगती नजर आई थीं।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बाद निक जोनास कुछ दिनों पहले ही मुंबई आए हैं। प्रियंका निक को डिनर के लिए बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट पर भी ले गई थीं, जहां उनकी मां मधु चोपड़ा भी साथ थीं। निक के प्रियंका के साथ भारत आने को दोनों के रिलेशन में अगले पड़ाव के तौर पर भी देखा जा रहा है।


प्रियंका से 10 साल छोटे हैं निक जोनास...
अमेरिकी सिंगर निक जोनास प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक की उम्र जहां अभी 25 साल है, वहीं प्रियंका चोपड़ा 35 साल की हो चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery