दीपिका पादुकोण मांग रही मेल एक्टर के बराबर फीस
- स्क्रिप्ट में भी चाहती है अपने मन मुताबिक बदलाव
- 'पद्मावत' के बाद साइन नहीं की कोई भी फिल्म
मुंबई.बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। फिल्म 'पद्मावत' के हिट होने के बाद उनके भाव बढ़ गए है। अब दीपिका मेल एक्टर्स के बराबर फीस की डिमांड कर रही हैं। इतना ही नहीं अब तो वे फिल्म की स्क्रिप्ट में भी अपने मन मुताबिक हेरफेर करने पर जोर डाल रही है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बावजूद दीपिका लगातार फिल्में छोड़ती जा रही हैं। दीपिका अब सिर्फ वही फिल्में करेंगी जिनमें उनको मन मुताबिक फीस दी जाएगी। एक इंटरव्यू में एक फिल्ममेकर ने दीपिका के इस रवैए के लिए डायरेक्टर संजयलीला भंसाली को दोषी ठहराया है।फिल्ममेकर ने कहा कि भंसाली ने दीपिका को हाइक दी...
- फिल्ममेकर ने इंटरव्यू में बताया कि दीपिका पादुकोण के इस रवैए के लिए भंसाली जिम्मेदार है।
- भंसाली ने 'पद्मावत' में दीपिका को मेल एक्टर्स के ज्यादा फीस दी थी। बता दें कि फिल्म के लिए दीपिका को 11 करोड़ रुपए दिए थे। वहीं, रणवीर सिंह को 8 और शाहिद कपूर को 4 करोड़ रुपए मिले थे।
- फिल्ममेकर ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि अब दीपिका सिर्फ ए लिस्टर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और हीरो के साथ काम करना चाहती हैं।
- शायद यही वजह से दीपिका ने 'पद्मावत' के बाद कोई भी फिल्म साइन नहीं की। उन्होंने एक फिल्म इरफान खान के साथ 'सपना दीदी' साइन की थी, लेकिन इरफान की बीमारी की वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई।
इस साल शादी कर सकती है दीपिका
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण इस साल ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी कर सकती हैं। हालांकि, शादी के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो दीपिका-रणवीर ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा है, जहां वे शादी के बाद साथ रहेंगे। कुछ दिन पहले दीपिका मां उज्जवला के साथ ज्वैलरी शॉपिंग करते भी स्पॉट हुईं थीं।
5 गुना का है फीस में अंतर
रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड में ए लिस्टर्स एक्ट्रेसेस और एक्टर्स की फीस में करीब-करीब पांच गुना का अंतर है। मसलन दीपिका-कंगना की फीस 10 से 12 करोड़ है तो वहीं सलमान-शाहरुख की फीस 50 से 60 करोड़ रुपए हैं।
फिल्म 'ओम शांति ओम' से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके अलावा उन्होंने 'लव आजकल', 'हाउसफुल', 'कॉकटेल', 'रेस 2', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'रामलीला', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
Comment Now