Thursday, 22nd May 2025

Box Office : 'जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम' ने 5 दिन में कमा ली इतनी बड़ी रकम

Tue, Jun 12, 2018 7:00 PM

'जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम' भारत में बढ़िया कर रही- है। दुनियाभर में इसकी कमाई के खास चर्चे नहीं हैं, लेकिन फिर भी भारत में इसे देखा जा रहा है। पांच दिन में इसने 42 करोड़ रुपए की कमाई की है।

यह फिल्म रजनीकांत की 'काला' के साथ यह रिलीज हुई है। इस विदेशी फिल्म को भारत में ठीक-ठाक रिव्यू ही मिले। समीक्षकों ने इसमें कई कमियों का जिक्र किया है।

फिल्म का बच्चों की छुट्टियों का फायदा मिला है। स्कूल खुलने से पहले यह फिल्म बच्चों की लास्ट आउटिंग साबित हो रही है।

पिछली फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' को भी भारत में खास पसंद किया गया था। इसकी बड़ी वजह इरफान खान थे जिन्हें इसमें एक रोल मिला था। उस फिल्म ने 101 करोड़ का धंधा किया था।

'जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम' इतना नहीं कमा पाएगी। 15 तारीख को 'रेस 3' रिलीज हो रही है। सलमान खान की इस मल्टीस्टारर के आगे डायनोसॉर कुछ नहीं कर पाएंगे।

'जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम' की कुल कमाई 60 करोड़ के करीब रह सकती है। भारत के लिहाज से इसे बुरा नहीं माना जा सकता।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery