- 33 साल की हुईं सोनम कपूर
- फिल्म सावरियां से किया था डेब्यू
- 35 किलो वजन कम कर आई थी फिल्मों में
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक हिट एक्ट्रेस। स्टाइल आइकन। शानदार करियर। पिता अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार। पति एक कामयाब बिजसनेसमैन। सोनम कपूर को सबकुछ मिला है। भ्रम हो सकता है कि इन्हें सबकुछ परोस कर मिला होगा। लेकिन सोनम कपूर बनना इतना आसान नहीं है। शनिवार (9 जून) को सोनम कपूर का जन्मदिन है। ऐसे में हम सुना है आपको सोनम कपूर की कड़ी मेहनत की कहानी।24 महीने में 35 किलो घटाया वजन...
सोनम कपूर का जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। आज जहां सोनम कपूर खड़ी हैं, उसकी शुरुआत हुई थी 2007 में। उनकी पहली फिल्म थी 'सांवरिया'। अनिल कपूर की बेटी होने और 'ब्लैक' जैसी बड़ी फिल्म में डायरेक्शन में असिस्ट करने के बाद भी सोनम को ये फिल्म इतनी आसानी से नहीं मिली। 'सांवरिया' फिल्म में सोनम को इस शर्त पर कास्ट किया गया था कि वे अपना वजन कम करेंगी। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सोनम से कहा था कि यदि वे एक्टिंग की फील्ड में आना चाहती हैं तो उन्हें अपना वजन कम करना होगा। वजन कम करना कितना मुश्किल है, ये ज्यादातर लोगों को पता होगा। लेकिन सोनम ने ये चैलेंज लिया और महज 24 महीने में अपना कायाकल्प कर लिया। फिल्म 'सांवरिया' के लिए सोनम ने अपना वजन 35 किलो कम किया था।
- सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'ब्लैक' से की थी।
- इस फिल्म में सोनम असिस्टेंट डायरेक्टर थी। इसी फिल्म के दौरान सोनम ने एक्टिंग में रुचि दिखाई थी।
- डायरेक्टर भंसाली ने कहा कि वे उन्हें अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लेना चाहते हैं।
- भंसाली ने सोनम के सामने शर्त रखी कि इसके लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा।
- उस दौरान सोनम का वजन 80 किलो था।
- भंसाली की शर्त को मानते हुए सोनम ने दो साल में अपना 35 किलो वजन कम किया।
- वजन कम करने के लिए सोनम ने शेरवीर और मोनीषा से वेट लॉस ट्रेनिंग ली, यास्मीन कराचीवाला से पिलाटे सीखा और फिटनेस ट्रेनर जरीन वॉटसन से सेशन लिए। इसके अलावा उन्होंने योग और कथक की मदद से फिगर को टोन किया। इसमें उनकी मदद भरत ठाकुर ने की। दिनभर में कई तरह की एक्सरसाइज करके सोनम ने वजन घटाया।
सुपरफ्लॉप रही डेब्यू फिल्म
सोनम ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया। रणबीर की भी ये डेब्यू मूवी थी। हालांकि, ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। लेकिन सोनम निराश होने के बजाय मेहनत करती रहीं। इसके बाद सोनम 'दिल्ली 6', 'आई हेट लव स्टोरिज', 'आयशा', 'मौसम', 'प्लेयर्स', 'रांझणा', 'भाग मिल्खा भाग', 'खूबसूरत', 'डॉली की डोली', 'प्रेम रतन धन पायो', 'नीरजा', 'पैडमैन', 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आईं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'संजू' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' है। ये दोनों की फिल्में इसी साल रिलीज होगी।
वजन की वजह से हुआ था सोनम का ब्रेकअप
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले टीनएज में सोनम एक लड़के को डेट करती थीं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि भारी वजन के चलते उनका पहले ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। दरअसल, उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सोनम के बढ़े वजन को लेकर कुछ अनापशनाप कह दिया था, जिसके बाद कपल का रिश्ता टूट गया था हालांकि आजतक सोनम ने पहले ब्वॉयफ्रेंड के नाम का कभी खुलासा नहीं किया।
Comment Now