मुंबई. शेयर बाजार में आज भी जोरदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 150 अंक ऊपर खुला और लगातार तेजी दर्ज की गई। निफ्टी भी 100 अंक चढ़कर 10785 पर पहुंच गया। बैंक, मेटल और ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में आज खरीदारी देखी जा रही है। बुधवार को भी सेंसेक्स 276 अंक चढ़कर बंद हुआ। आरबीआई की पॉलिसी में रेपो रेट 0.25% बढ़ने का बाजार पर असर नहीं दिख रहा। पॉलिसी के बाद बुधवार को ऊपरी स्तरों से बाजार में कुछ गिरावट देखी गई लेकिन जल्द रिकवर हो गया और अच्छीे बढ़त के साथ बंद हुआ।
किन-किन शेयरों में तेजी ?
आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, यस बैंक, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.66% तक तेजी आई।
- बुधवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 712.31 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं विदेशी फंड कंपनियों की ओर से 81.40 करोड़ की बिकवाली की गई।
- विदेशी बाजारों से भी आज अच्छे संकेत मिले, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखा जा रहा है।
Comment Now