भोपाल.सरकार 1 जनवरी 2005 के बाद शासकीय सेवा में आए करीब 4 लाख कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी का लाभ देने जा रही है। इस दायरे में 1 लाख 79 हजार शासकीय सेवक और स्कूल शिक्षा तथा आदिमजाति कल्याण विभाग के 2 लाख 37 हजार शिक्षक आएंगे। फिलहाल यह सुविधा 1 जनवरी 2018 के बाद सेवा में आने वाले कर्मचारियों को ही मिल रही थी। इसमें सुधार करते हुए सरकार बैक डेट यानी 1 जनवरी 2005 के बाद से आए सभी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देगी। इस दायरे में करीब 4 लाख कर्मचारी आएंगे। इस संबंध में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
5 साल की सेवा पूरी करने के बाद मृत्यु हुई तो मिलेगर लाभ
प्रस्ताव के मुताबिक, यदि कर्मचारी 1 जनवरी 2005 या इसके बाद सेवा में आया है और पांच साल की सेवा पूरी करने के बाद उसकी मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके परिवार को ग्रेच्युटी यानी कर्मचारी की तनख्वाह का 16.5 महीने के बराबर वेतन का लाभ देगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में शहीद पुलिसकर्मी की बेटी के विवाह के आर्थिक सहायता दिए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
Comment Now