Thursday, 22nd May 2025

राशिफल 02 जून: मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा, अपनी योजनाएं गुप्त रखें

Sat, Jun 2, 2018 7:42 PM

जानिए 02 जून, शनिवार का राशिफल...

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): पारिवारिक रिश्‍तों में मजबूती आएगी। घनिष्‍ठ मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यवसाय व नौकरी में प्रतिस्‍पर्धात्‍मक वातावरण रहेगा। किसी अप्रत्‍याशित लाभ की संभावना है। सेहत सामान्‍य।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): किसी अनजान व्‍यक्ति पर ज्‍यादा भरोसा न करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। दांपत्‍य जीवन में सामंजस्‍य बना रहेगा। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। निवेश से लाभ।

GEMINI (21 मई – 20 जून): नौकरी में सहयोग कार्य में व्‍यवधान उत्‍पन्‍न कर सकते हैं। व्‍यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। सरकारी अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। किसी विवाह पार्टी में जा सकते हैं। बाहरी यात्राएं सफल होंगी।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): किसी बुजुर्ग की सलाह लेकर नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। प्रतिस्‍पर्धा में जीत हासिल करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। संतान का मार्गदर्शन करें। वाणी में नम्रता सफलता दिलाएगी। यात्रा न करें।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): आप दयालु व उदारता का व्‍यवहार करेंगे। व्‍यापार व्‍यवसाय अच्‍छा चलेगा। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। अधिकारी नाराज हो सकते हैं। आलस्‍य को अपने ऊपर हावी न होने दें।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): पैतृक संपत्ति प्राप्‍त होने के पूर्ण योग हैं। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पति पत्‍नी के बीच सामंजस्‍य बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): संतान के विवाह प्रस्‍ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। भगवान के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। नए मित्र बनेंगे। महत्‍वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख शांति रहेगी।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): मेल मुलाकातों का दौर बढ़ेगा। बुरे विचारों को मन में न आने दें। बच्‍चों के साथ मौज मस्‍ती करेंगे। पेचीदा व्‍यावसायिक परिस्थितियों का सामना करेंगें। नया वाहन, भूमि क्रय करने के लिए समय अच्‍छा है।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। बौद्धिक व मानसिक क्षमताओं के सहारे अपने मुनाफे में वृद्धि करेंगे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): जल्‍दबाजी में कार्य करके स्‍वयं का नुकसान कर सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट हो सकती है। किसी रिश्‍तेदार या मित्र से संबंधित अशुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। पत्‍नी से संबंध मधुर होंगे। निवेश्‍ा से लाभ।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): अपनी योजनाएं गुप्‍त रखें। कोर्ट केस में असफलता हाथ लगेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्‍न रहेगा। परिश्रम से सफलता मिल सकती है। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): चिंताएं व तनाव खत्‍म होगा। संतान की ओर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्‍त होंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी से उपहार प्राप्‍त हो सकता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery