मुंबई के पाली ने जैकलीन ने खोला रेस्टोरेंट
- लॉन्च पार्टी में पहुंचे कई सेलेब्स
- रेस - 3 की पूरी स्टारकास्ट पहुंची
मुंबई. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज के रेस्टोरेंट की ओपनिंग शुक्रवार को मुंबई के पाली में की गई। ओपनिंग पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके पर अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। 'रेस 3' से कमबैक कर रहे बॉबी देओल पार्टी में वाइफ तान्या का हाथ थामे पहुंचे। बॉबी जहां फॉर्मल लुक में थे वहीं, तान्या ऑफ व्हाइट कलर का टॉप और जीन्स में गॉर्जियस लुक में स्पॉट हुईं। पार्टी में पहुंचते ही बॉबी और तान्या को फैन्स ने घेर लिया। बड़ी मुश्किल से बॉबी ने उनसे पीछा छुड़ाया। इस दौरान भी वे तान्या का हाथ थामे रहे। पार्टी में सोनम कपूर वेस्टर्न लुक में स्पॉट हुईं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वे ग्लैमरस नजर आ रही थी। उनके साथ हसबैंड आनंद आहूजा भी थे। इनके अलावा सलमान खान, अनिल कपूर वाइफ सुनीता के साथ, रमेश तौरानी. फैड्री दारूवाला, डेजी शाह, यूलिया वंतूर, निखिल द्विवेदी, रेमो डिसूजा सहित अन्य सेलेब्स मौजूद थे।
Comment Now