नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल लगातार तीसरे सस्ता हुआ है। चारों महानगरों में पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 6 पैसे तक सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे कम हैं। शुक्रवार को पेट्रोल 78.29 रुपए और डीजल 69.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले 16 दिन में पेट्रोल पर करीब 4 रुपए और डीजल पर 3.62 रुपए बढ़े थे।
पेट्रोल 7 पैसे तक सस्ता, 3 दिन में 15 पैसे घटा
शहर | शुक्रवार को पेट्रोल | 31 मई के रेट |
दिल्ली | 78.29 रुपए | 78.35 रुपए |
कोलकाता | 80.92 रुपए | 80.98 रुपए |
मुंबई | 86.10 रुपए | 86.16 रुपए |
चेन्नई | 81.28 रुपए | 81.35 रुपए |
डीजल 6 पैसे तक सस्ता, 3 दिन में 12 पैसे घटा
शहर | शुक्रवार को डीजल | 31 मई के रेट |
दिल्ली | 69.20 रुपए | 69.30 रुपए |
कोलकाता | 71.75 रुपए | 71.80 रुपए |
मुंबई | 73.67 रुपए | 73.73 रुपए |
चेन्नई | 73.06 रुपए | 73.12 रुपए |
Comment Now