Thursday, 22nd May 2025

उपचुनाव: कैराना लोकसभा सीट पर रालोद और पालघर में भाजपा आगे, मेघालय की अंपाती विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती

Thu, May 31, 2018 6:13 PM

कैराना सीट पर 73, महाराष्ट्र में भंडारा-गोंदिया सीट पर 49 और नगालैंड सीट के एक बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई गई थी।

- चुनाव आयोग ने कहा था- उपचुनाव के दौरान 11% ईवीएम और वीवीपैट में खराबी आई थी

 

नई दिल्ली. तीन राज्यों की 4 लोकसभा और नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर 28 मई को हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस महाराष्ट्र की पलूस कडेगांव विधानसभा सीट बचाने में कामयाब रही है। यहां से विश्वजीत पतंगराव कदम को निर्विरोध चुना गया है। कैराना (यूपी) से रालोद और पालघर (महाराष्ट्र) लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा, पंजाब के शाहकोट में कांग्रेस और प.बंगाल की महेशतला सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आगे चल रही है। मेघालय की अंपाती सीट पर कांग्रेस की मियानी डी शीरा जीत गईं। लोकसभा सीटों में- उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर, भंडारा-गोंदिया और नगालैंड सीटें शामिल हैं। कैराना समेत 3 लोकसभा सीटों के 123 बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतों के चलते 30 मई को दोबारा मतदान कराया गया था।

अपडेट्स:

11:59 AM: नगालैंड लोकसभा सीट पर भाजपा समर्थित एडीपीपी 14 हजार वोट से आगे चल रही है।

11:56 AM: उत्तराखंड की थराली सीट पर 9वें राउंड के बाद कांग्रेस 1092 वोट से आगे चल रही है।

11:55 AM: कैराना लोकसभा सीट पर 14 राउंड के बाद रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन 42,078 वोट से आगे चल रही हैं।

11:49 AM: उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर 20वें राउंड के बाद सपा उम्मीदवार 10,208 वोट से आगे।

11:46 AM: पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट पर 11वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह 27,049 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:43 AM: कैराना लोकसभा सीट पर रालोद की उम्मीदवार तबस्सुम हसन 13वें राउंड के बाद 41,391 वोटों से आगे चल रही हैं।

11:41 AM: महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गावित को 12वें राउंड के बाद 19,742 वोटों की बढ़त।
11:41 AM: केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर सीपीएम उम्मीदवार 14,029 वोट से आगे।

11:38 AM:कर्नाटक की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मुनिरत्न 12वें राउंड के बाद 46,593 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:27 AM: कैराना लोकसभा सीट पर 9वें राउंड के बाद रालोद की तबस्सुम हसन 26,925 वोटों से आगे चल रही हैं।

11:23 AM: महाराष्ट्र की पालघर सीट पर 9वें राउंड के बाद भाजपा के राजेंद्र गावित 17,843 वोट से आगे चल रहे हैं।
11:22 AM: झारखंड की सिल्ली विधानसभा पर 8वें राउंड के बाद झामुमो की सीमा देवी 662 वोटों से आगे।
11:20 AM: नगालैंड लोकसभा सीट पर नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार अपोक जमीर 11000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:18 AM: कर्नाटक की राजराजेश्वरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न 10वें राउंड के बाद 46000 वोट से आगे चल रहे हैं।
11:17 AM: मेघालय की अंपाती विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मियानी डी शीरा की जीत 3191 वोट से जीतीं।
11:16 AM: बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर 14वें राउंड के बाद राजद उम्मीदवार 16,299 वोट से आगे।
11:13 AM: कैराना लोकसभा सीट पर रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन 8वें राउंड के बाद 19, 900 वोट से आगे चल रही हैं।

11:10 AM: महाराष्ट्र की पालघर सीट पर 7वें राउंड के बाद भाजपा के राजेंद्र गावित 17,417 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:04 AM: झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट पर छठे राउंड के बाद झामुमो की सीमा देवी 296 वोट से आगे।
11:02 AM: नगालैंड लोकसभा सीट पर पीडीए उम्मीदवार तोखेयो येपथोमी 20000 वोट से आगे चल रहे हैं।
11:00 AM: मेघालय की अंपाती विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे। केरल की चेंगन्नूर सीट पर सीपीएम उम्मीदवार 9359 वोट से बढ़त।
10:59 AM: उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर 14वे राउंड में सपा 5100 वोट से आगे चल रही है।

10:59 AM: बंगाल की महेशतला सीट पर 10वें राउंड के बाद टीएमसी उम्मीदवार 33000 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:57 AM: महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर एनसीपी 3959 सीट से आगे चल रही है।

10:55 AM: कर्नाटक की राजराजेश्वरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न 44000 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:50 AM: पंजाब की शाहकोट सीट पर 8वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह 18000 वोट से आगे।

10:44 AM: कैराना सीट पर रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन 18000 वोटों से आगे चल रही हैं।

10:34 AM: झारखंड की गोमिया सीट पर छठे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार 7174 वोटों से आगे है।
10:32 AM: पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गावित 14000 वोट से आगे।
10:30 AM: कर्नाटक की राजराजेश्वरी सीट पर छठे राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न 32000 वोटों से आगे। 
10:20 AM:पंजाब की शाहकोट सीट पर छठे राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 12000 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:08 AM: महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट पर एनसीपी उम्मीदवार 3100 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा दूसरे नंबर पर चल रही है।

10:04 AM: पालघर सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गावित 10,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:58 AM: बंगाल की महेशतला सीट पर छठे राउंड के बाद टीएमसी के दुलाल चंद्र दास 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। सीपीआई दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर है।
9:53 AM: कर्नाटक की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न 18000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
9:50 AM: केरल की चेंगन्नूर सीट पर सीपीएम उम्मीदवार 3106 वोट से आगे चल रहे हैं।
9:47 AM:पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गावित 6000 वोट से आगे चल रहे हैं।
9:46 AM: पंजाब की शाहकोट सीट पर चौथे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह 8500 मतों से आगे चल रहे हैं।

9:40 AM: झारखंड की सिल्‍ली विधानसभा सीट पर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के सुदेश महतो आगे चल रहे हैं। वहीं, गोमिया सीट पर भाजपा आगे है।

9:36 AM: उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा 339 वोटों से आगे चल रही है।
9:34 AM: उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर में सपा 9000 वोट से आगे चल रही है।
9:32 AM: कैराना लोकसभा सीट पर रालोद की तबस्सुम हसन 3 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

9:24 AM: बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर जदयू के मुर्शीद आलम 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:10 AM: शामली कलेक्टर इंद्रविजय सिंह के मुताबिक, कैराना लोकसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती में रालोद उम्मीदवार को 3700, जबकि भाजपा की मृगांका सिंह को 3746 वोट मिले।

9:02 AM: केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर सीपीएम आगे चल रही है।

9:00 AM: महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र गावित आगे चल रहे हैं।

8:55 AM: कर्नाटक की राजराजेश्वरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है।

8:45 AM: पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट पर टीएमसी उम्मीदवार दुलाल चंद्र दास दूसरे राउंड के बाद 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

8:40 AM: पंजाब की शाहकोट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह पहले राउंड में 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8:38 AM:उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों में सपा आगे चल रही है।

8:30 AM: महाराष्ट्र की पलूस कडेगांव सीट पर कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम निर्विरोध चुने गए।

उपचुनाव में 11% मशीनों में खराबी आई थी
- चुनाव आयोग ने कहा था कि सोमवार को 10 राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के दौरान करीब 11% ईवीएम और वीवीपैट में खराबी सामने आई थी, जिन्हें वक्त रहते बदल दिया गया।
- कैराना सीट पर सभी दलों ने दोबारा मतदान की मांग चुनाव आयोग से की थी। यहां 173 ईवीएम खराब होने की शिकायत की गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर चुनाव आयोग ने 73 बूथ पर फिर से वोटिंग कराने का आदेश दिया था।
- बता दें कि उत्तर प्रदेश में कैराना सीट पर 73, महाराष्ट्र में भंडारा-गोंदिया सीट पर 49 और नगालैंड सीट के एक बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई गई थी।


चार लोकसभा सीट:

1) कैराना, उत्तर प्रदेश

तबस्सुम हसन, रालोद v/s मृगांका सिंह, भाजपा

क्यों खाली हुई: भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन से।

भाजपा को घेरने के लिए 5 दल लामबंद
- भाजपा उम्मीदवार मृगांका को हराने लिए तगड़ी घेराबंदी हुई। रालोद उम्मीदवार तबस्सुम को सपा, बसपा, कांग्रेस और आप ने समर्थन दिया है। 
- 2014 में इनमें से रालोद उम्मीदवार को 3.8%, सपा उम्मीदवार को 29.4%, बसपा उम्मीदवार को 14.3% और आप उम्मीदवार को 0.2% वोट मिले थे। रालोद से गठजोड़ की वजह से कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार नहीं उतारा था। इस बार एकजुट हुए 4 दलों का वोट शेयर मिला दिया जाए तो यह 47.7% होता है। कुल वोट मिलाए जाएं तो यह 5 लाख 34 हजार 864 होते हैं। जो हुकुम सिंह को मिले वोट और वोट शेयर से कम हैं।

2) पालघर, महाराष्ट्र

श्रीनिवास वनगा, शिवसेना v/s राजेंद्र गावित, भाजपा

क्यों खाली हुई: भाजपा सांसद चिंतामण वनगा के निधन से।

कांग्रेस-शिवसेना ने की भाजपा की घेराबंदी
- श्रीनिवास भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतामण वनगा के बेटे हैं, लेकिन इस बार एनडीए से अलग हुई शिवसेना उन्हें अपने पाले में करने में कामयाब हो गई। तब भाजपा को राजेंद्र गावित को टिकट देना पड़ा। वो पहले कांग्रेस में थे।
- 2014 में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार चिंतामण वनगा को 5 लाख 33 हजार 201 वोट मिले थे। यह कुल मतदान का 53.7% था। उन्होंने बहुजन विकास अघाडी पार्टी के बलीराम सुकुर जाधव को 2 लाख 39 हजार 520 वोटों से शिकस्त दी थी। जाधव को 29.6% वोट मिले थे।
- कांग्रेस-एनसीपी ने 2014 में इस सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, लेकिन इस बार साझेदारी करके दामोदर शिंगदा को टिकट दिया है। वो कांग्रेस में रहे भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गावित के वोट काट सकते हैं।

3) भंडारा-गोंदिया, महाराष्ट्र

मधुकर कुकड़े, एनसीपी v/s हेमंत पाटले, भाजपा

क्यों खाली हुई: भाजपा के बागी सांसद नाना पटोले के इस्तीफे से। वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

भाजपा से बगावत का पटोले को कांग्रेस ने नहीं दिया इनाम
- नाना पटोले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस सीट पर कांग्रेस का एनसीपी से समझौता हुआ है। माना जा रहा था कि कांग्रेस पटोले को टिकट देती तो एनसीपी का एक धड़ा उनका समर्थन नहीं करता।
- 2014 में यहां नाना पटोले को 6 लाख 6 हजार 129 वोट (50.6%) मिले थे। उन्होंने एनसीपी के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल को करीब डेढ़ लाख वोटों से शिकस्त दी थी।

4) नगालैंड

तोखेयो येपथोमी, एनडीपीपी v/s सी अपोक जमीर, एनपीएफ

क्यों खाली हुई: मौजूदा मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के इस्तीफ से। वे भाजपा के समर्थन वाले नगा पीपुल्स फ्रंट से हैं।

कभी 86% वोट हासिल करने वाली कांग्रेस 3 चुनावों से नहीं कर पा रही वापसी
- इस सीट पर सिर्फ दो ही उम्मीदवार हैं। राज्य की यह इकलौती लोकसभा सीट है।
- यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के समर्थन वाली नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और भाजपा के समर्थन वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवारों के बीच है।
- तीन बार से इस सीट पर एनपीएफ को जीत मिली है। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।
- 1998 के चुनाव में यहां कांग्रेस उम्मीदवार को 86.70% वोट और 1999 में 71.18% वोट मिले थे। इसके बाद 2004 के चुनावों में एनपीएफ ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विधानसभा उपचुनाव: 2-2 सीट पर भाजपा, झामुमो और कांग्रेस, 1-1 पर जदयू, अकाली, सीपीएम और टीएमसी

1) जोकीहाट (बिहार): यह सीट जदयू के पास थी। विधायक सरफराज आलम के राजद में जाने से खाली हुई।

2-3) गोमिया और सिल्ली (झारखंड): दोनों सीटें झामुमो के पास थीं। विधायकों को अयोग्य घोषित करने की वजह से खाली हुईं। 
4) चेंगन्नूर (केरल): सीपीएम के पास थी। विधायक केके रामचंद्रन नायर के निधन से खाली हुई।
5) पलूस कडेगांव (महाराष्ट्र): कांग्रेस के पास थी। विधायक पतंगराव कदम के निधन से खाली हुई।
6) अंपाती (मेघालय): कांग्रेस के पास थी। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के इस्तीफे से खाली हुई।
7) शाहकोट (पंजाब): अकाली दल के पास थी। विधायक अजीत सिंह कोहड़ के निधन से खाली हुई। 
8) थराली (उत्तराखंड): भाजपा के पास थी। विधायक मगनलाल शाह के निधन से खाली हुई। 
9) नूरपुर (उत्तर प्रदेश): भाजपा के खाते में थी। विधायक लोकेन्द्र सिंह के निधन से खाली हुई। 
10) महेशतला (पश्चिम बंगाल): टीएमसी के पास थी। विधायक कस्तूरी दास के निधन से खाली हुई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery