Thursday, 22nd May 2025

घर के आस-पास लगे ये पेड़-पौधे पैदा करते हैं परेशानियां, जल्द हटवाएं

Wed, May 30, 2018 7:41 PM

मल्टीमीडिया डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि घर में सुख-शांति हो। इसके लिए वास्तु के अनुसार घर का निर्माण कराता है। सारे सामान को वास्तु के अनुसार ही घर में रखता है। मगर, इसके बाद भी कई बार घर में तनावपूर्ण या नकारात्मक माहौल बना रहता है। परेशानियां घेरे रहती हैं। कई बार समझ में ही नहीं आता है कि आखिर समस्या क्या है।

अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो जरा अपने घर के आस-पास नजर घुमाएं और वहां लगे पेड़-पौधों को देखें। कहीं, उनकी वजह से ही तो आपके घर का वास्तु खराब नहीं हो गया है। दरअसल, कुछ पेड़-पौधों की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जानिए वे कौन से पेड़ हैं जिनका घर के पास होना अशुभ माना जाता है।

आस-पास आधा सूखा या आधा जला हुआ पेड़ भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता और बुरी हवाएं आती हैं।

रेशम, ताड़, कपास और आंवले का पेड़ घर के आस पास लगाने से घर में कलह होती है।

घर के सामने लगे इमली या मेहंदी का पेड़ में माना जाता है कि बुरी आत्माएं रहती हैं। इन्हें हटवा लिजिए।

घर के ईशान और पूर्व दिशा में अधिक ऊंचे पेड़ नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही आंगन में भी ऐसे पेड़ न लगाएं।

 

उपाय है इतना आसान

 

यदि आप इन पेड़ों को किसी भी वजह से नहीं कटवा नहीं सकते है, तो कुछ उपाय कर लें। इन पेड़ों के पास तुलसी, अशोक, हल्दी, नीम, चंदन या नागकेसर के पौधे लगाकर उनसे होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery