Sunday, 25th May 2025

कर्नाटक के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ा मानसून, मेंगलोर और उडुपी में 9 घंटे की बारिश से बाढ़ जैसे हालात

Wed, May 30, 2018 7:19 PM

नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने भी कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

  • मौसम विभाग का कहना है कि यह प्री मानसून की बारिश है
  • केरल में मंगलवार को तय वक्त से 3 दिन पहले मानसून पहुंचा था

 

नई दिल्ली. कर्नाटक के तटीय जिलों मेंगलोर और उडुपी में मंगलवार को करीब नौ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसे हालात हो गए। उदयनगर में बारिश से हुए हादसे में एक महिला की मौत की भी खबर है। इलाके में एक दिन में करीब 34 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह एक रिकॉर्ड है। बीते 10 साल में यहां एक दिन में 10 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज नहीं हुई। बारिश से बिगड़े हालात के बीच गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ की टीम को राहत और बचाव के काम में लगाया है। इन इलाकों में बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के तटीय इलाकों में बुधवार को मानसून पहुंच सकता है।

पूरे राज्य में रेड अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी की गई
- मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश मेकुन तूफान के असर से हो रही है।
- नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।
- बुधवार को बारिश की चेतावनी को देखते हुए मेंगलोर और उडुपी में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। ज्यादातर बाजार भी बंद हैं।

मोदी ने अधिकारियों से की बात
- कर्नाटक में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से प्रभावित होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और बेहतरी की कामना करता हूं। अधिकारियों से बात की है और उनसे प्रभावित इलाकों में हर मुमकिन मदद पहुंचाने को कहा है।

अभी कर्नाटक नहीं पहुंचा मानसून
- मौसम विभान के सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक में मानसून के पहुंचने का अभी सही समय नहीं बताया जा सकता। फिलहाल राज्य में प्री मानसून बारिश हो रही है। मध्य अरब सागर, केरल के बाकी हिस्सों, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, पूर्व-मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में अगले 48 घंटे के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। - बता दें कि मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। यह तमिलनाडु की ओर बढ़ा है। मंगलवार को तमिलनाडु के भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

भास्कर एक्सपर्ट: केजे रमेश, डीजी मौसम विभाग और महेश पलावत, मौसम वैज्ञानिक स्कायमेट की राय

एडवांस मानसून का क्या मतलब?
देशभर में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 97 से 100% तक। देश के मध्य और उत्तरी राज्यों में अगले 15-20 दिन में अच्छी प्री-मानसून बारिश हो सकती है।

क्या मानसून भटक या अटक सकता है?
5 से 6 जून को मानसून मुंबई में होगा। अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इससे नमी 14 हजार फीट तक पहुंच रही है, जो बादल बन दक्षिण की ओर बढ़ रही है।

कब तक और कितनी बारिश होगी?
जून में सामान्य से ज्यादा, यानी की 97 से 102% तक बारिश होने की उम्मीद है। जुलाई में भी अच्छी बारिश रहेगी। अगस्त में मध्य भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery