Sunday, 25th May 2025

इंडोनेशिया में रामायण-महाभारत थीम पर बनी पतंग उड़ाने के बाद देश की सबसे बड़ी मस्जिद पहुंचे मोदी

Wed, May 30, 2018 7:15 PM

इंडोनेशिया के बाद मोदी मलेशिया और सिंगापुर भी जाएंगे।

  • पीएम अब तक 54 देश जा चुके हैं, वहां 135 दिन गुजारे
  • इस साल 6 दौरों में 11 देश गए मोदी

 

जकार्ता. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 दिवसीय दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ डेलिगेशन स्तर की बातचीत में हिस्सा लिया। दोनों के बीच शिक्षा, प्रौद्योगिकी, समुद्र में सुरक्षा, कारोबार, रेलवे, स्वास्थ्य और निवेश समेत 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। मोदी और विदोदो ने इसके बाद जकार्ता में ही एक पतंग प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। यहां दोनों ने साथ में रामायण-महाभारत थीम पर बनी पतंग उड़ाईं।

दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद देखने पहुंचे मोदी
- पतंग प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के बाद मोदी और विदोदो इंडोनेशिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल इस्तिकलाल मस्जिद भी पहुंचे। इस मस्जिद को दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद कहा जाता है।

- मोदी इसके बाद महाभारत के अहम किरदार अर्जुन की मूर्ति भी देखने जाएंगे। सेंट्रल जकार्ता में बनी इस मूर्ति को इंडोनेशिया में भारतीय हिंदू संस्कृति का प्रभाव माना जाता है।

- इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व के उन देशों में है जहां रामायण और महाभारत ग्रंथ भारत की तरह ही प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि इसकी वजह ईसा पूर्व से पहले दोनों देशों के बीच के संबंध हैं जो कि समय के साथ गहरे हुए।

2025 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य

- अपने पहले आधिकारिक दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे मोदी का यहां के राष्ट्रपति महल ‘मर्डेका पैलेस’ में बेहतरीन स्वागत हुआ। मोदी और विदोदो ने डेलिगेशन स्तर की बातचीत से पहले आपस में काफी देर तक चर्चा की।
- प्रधानमंत्री मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उनके और राष्ट्रपति विदोदो के बीच मीटिंग के दौरान समुद्री, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भी बात की।

- इसके अलावा भारत और इंडोनेशिया 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 बिलियन डॉलर्स (करीब 3 हजार करोड़ रुपए) तक बढ़ाएंगे।

- इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत और आसियान देशों की साझेदारी सिर्फ भारत-प्रशांत क्षेत्र ही नहीं, बल्कि इससे आगे भी शांति की गारंटी बन सकती है। 
- हाल ही में इंडोनेशिया में चर्च पर हुए हमलों की निंदा करते हुए मोदी ने कहा कि भारत ऐेसे किसी भी हमले की निंदा करता है। उन्होंने आतंक के खिलाफ लड़ाई में इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है।

कालीबाता स्मारक में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

- इससे पहले बुधवार सुबह मोदी विदोदो के साथ कालीबाता स्मारक गए, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। यहां दो दिन रुकने के बाद वे मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। मोदी का इंडोनेशिया का पहला और सिंगापुर का दूसरा दौरा है।

कालीबाता में किन सैनिकों की कब्र है?

- यहां उन सैनिकों को दफन किया गया है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के समय इंडोनेशिया को डच से आजादी दिलाई थी। यहां 1000 जापानी सैनिक भी दफन हैं। उन्होंने आजादी की इस जंग में इंडोनेशिया का साथ दिया था। यह कब्रिस्तान 1953 में बनाया गया था।

ये भी पढ़ें... इंडोनेशिया पहुंचे मोदी, 5 दिनों में करेंगे तीन देशों का दौरा; कारोबार-रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर

तीनों देशों से भारत का साढ़े तीन लाख करोड़ का कारोबार है

इंडोनेशिया में 1 लाख भारतीय

- इंडोनेशिया से 2005 में रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई थी। वहां एक लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। इन्हें मोदी संबोधित करेंगे। दक्षिण-पूर्व एशिया में इंडोनेशिया, भारत का सबसे बड़ा पार्टनर है। उसके साथ सालाना 1.22 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होता है।

मलेशिया में 20 लाख भारतीय
- मलेशिया के साथ 71 साल पहले राजनयिक रिश्ते की शुरुआत हुई। 2010 में रणनीतिक साझीदारी की पहल हुई। अभी दोनों देशों के बीच करीब 1 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होता है। वहां 20 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। मोदी गुरुवार को वहां कुछ घंटे रहेंगे।

सिंगापुर में 8 लाख भारतीय
- सिंगापुर हमारे लिए अहम है, क्योंकि वहां 8 लाख भारतीय रहते हैं। 8 हजार भारतीय कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। दोनों देशों के बीच अभी 1.2 लाख करोड़ का सालाना कारोबार होता है। उम्मीद है कि सिंगापुर से कारोबार बढ़ाने और चीन का विकल्प बनने की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery