Thursday, 22nd May 2025

राशिफल: मंगलवार को वृश्चिक राशि में रहेगा चंद्रमा, कैसा असर डालेगा आपकी लाइफ पर?

Tue, May 29, 2018 6:21 PM

इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा।

रिलिजन डेस्क। 29 मई, मंगलवार को ज्येष्ठ के अधिक मास की पूर्णिमा है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन मंगल मकर में, गुरु तुला में, शुक्र मिथुन में, शनि धनु में, राहु कर्क में और केतु मकर में राशि में रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 मई का दिन…

 


मेष- कामकाज, बिजनेस और करियर से जुड़े लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। नए अवसरों पर विचार करें। नए दोस्त भी बन सकते हैं। कुछ लोगों से आज संबंध अच्छे हो जाएंगे। खर्चे पर नियंत्रण रखें। कई सवालों के जवाब आपको परेशान भी कर सकते हैं। आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। कोई आपको ब्लेम भी कर सकता है। वाहनों से भी आपको सावधान रहना होगा। आपका पैसा भी उलझ सकता है। परिवार में विवाद होने की संभावना बन रही है।

उपाय - पीपल के पेड़ के नीचे पीली मिठाई के साथ पीला फूल रखें और घी का दीपक भी लगाएं।

 


वृष - चंद्रमा के प्रभाव से साझेदारी के काम समय पर निपट सकते हैं। सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की कोशिश करें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना और डिपेंड रहना आपके लिए ठीक नहीं है। दाम्पत्य जीवन में भी खर्चा बढ़ सकता है। पैसे खो सकते हैं। पैसों के लिए गलत और गैर कानूनी कामों की ओर आपका ध्यान जा सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में रहेगा। परिवार के लोगों से प्रेम और सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पैसों से जुड़े और घरेलू मामलों को सुलझाने के लिहाज दिन अच्छा है। ऑफिस का काम जल्दी ही निपटा लेंगे।

उपाय - लाल कपड़े में मसूर की दाल रख कर किसी भिखारी को दान दें।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery