भोपाल। नौतपा के चौथे दिन सूरज सुबह से ही आग बरसा रहा है। सोमवार को सुबह 11.30 बजे राजधानी का तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। अगर पारा चढ़ने की ये ही रफ्तार रही तो ये दोपहर बाद 46 डिग्री पर पहुंच सकता है। रविवार को तापमान 45.3 डिग्री के पार चला गया था।भोपाल सहित प्रदेश के 12 जिलों में लू चल रही है।
खजुराहो रहा सबसे गर्म
- राजस्थान से आ रही गर्म हवा से रविवार को दूसरे दिन भी भोपाल समेत पूरा प्रदेश भट्ठी की तरह तपा। नौतपा के तीसरे दिन भोपाल में तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। यहां पारा 45.3 डिग्री पर पहुंच गया।
- पूरे प्रदेश में खजुराहो फिर सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के हालात ये हैं कि 16 शहरों में पारा 45-46 डिग्री या उससे भी ज्यादा रहा।
- वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल संभाग के राजगढ़ में 46 और रायसेन में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया।
रविवार को ऐसी रही पारे की चाल
खजुराहो 47.20
शाजापुर 46.70
ग्वालियर 46.60
दमोह 46.50
गुना 46.20
रतलाम, राजगढ़ 46.00
खंडवा, सतना 45.50
श्योपुरकलां 45.40
भोपाल, उमरिया 45.30
खरगोन 45.20
सागर 45.10
Comment Now