Tuesday, 3rd March 2026

किसान आंदोलन :11 हजार को भरना होगा बांड, नियम तोड़ा तो जाएंगे जेल

Sat, May 26, 2018 6:41 PM

मंदसौर। अंचल में 1 से 10 जून तक किसान आंदोलन, 6 जून को राहुल गांधी की सभा, 30 मई को मुख्यमंत्री की सभा और 27 मई को आरक्षण के विरोध में करणी सेना की रैली और सभा है। अगले 15 दिनों में चार बड़े कार्यक्रमों के साथ ही किसानों में बढ़ रहे आक्रोश को थामने के लिए पुलिस व प्रशासन दोनों तैयारी कर रहे हैं।

पिछले साल आंदोलन में शामिल रहे लगभग 11 हजार लोगों को बांडओवर के लिए नोटिस जारी किए गए है। तामिली के साथ ही रेड कार्ड भी थमाए जा रहे हैं। जैसे-जैसे नोटिस तामिल होते जा रहे हैं सभी से 25-25 हजार रुपए का बांड भी भरा रहे हैं।

इसके बाद जो भी नियम तोड़ेंगे या फिर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होंगे उनके 25 हजार रुपए भी जब्त होंगे और जेल भी जाएंगे। इन्हें चेतावनी के लिए रेड कार्ड भी दिए जा रहे हैं।

पिछले साल जून में किसान आंदोलन में अंदर का आक्रोश भांपने में पुलिस और प्रशासन दोनों ही फेल हो गए थे। नतीजे में हिंसा भड़की पुलिस की गोली और पिटाई से 6 लोग मारे गए। 5 गंभीर घायल हुए थे और आगजनी, तोड़-फोड़ में लगभग 27 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

पिछली बार से सबक लेते हुए कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव और एसपी मनोज कुमार सिंह ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि हम गांवों में जाकर लगातार बात कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में 20 ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery