Monday, 26th May 2025

आलाकमान की सलाह पर भोपाल को 'बेस कैम्प" बनाएंगे कांग्रेसी दिग्गज

Sat, May 26, 2018 6:40 PM

भोपाल । मध्यप्रदेश में पांच महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज नेताओं को भोपाल में ही बेस कैम्प बनाने की नसीहत दी है। चर्चा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भोपाल मेंप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के साथ ही कमलनाथ अपने भोपाल स्थित सरकारी बंगले की रंग रोगन करा चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस का 'वार रूम" इसी बंगले से संचालित होगा।

इसी कड़ी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल में अपने लिए आशियाना तलाशने में व्यस्त हो गए हैं। यही वजह है कि सिंधिया ने राज्य सरकार को आवास आवंटन के लिए पत्र लिखा है। हालांकि अभी तक यह पत्र गृह विभाग तक नहीं पहुंचा। सिंधिया को प्रदेश के अन्य जिलों में घूमने के साथ भोपाल को भी भरपूर समय देने को कहा गया है। सिंधिया अभी तक भोपाल में ठहरने के लिए वीआईपी गेस्ट हाउस या होटल की शरण लेते थे।

 

 

दिग्विजय-अजय की यात्राएं -

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी सूबे में अपनी सक्रियता बढ़ा चुके हैं। दिग्विजय ओरछा से शुरू होने वाली अपनी समन्वय यात्रा की तैयारी में तो नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सरकार को घेरने न्याय यात्रा निकालने में व्यस्त हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया की भूमिका स्पष्ट होना बाकी है ।

भाजपा अध्यक्ष ढूंढ रहे आशियान -

प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के लिए मुख्यालय में विशेष कक्ष का निर्माण कराया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के लिए भी सत्ता-संगठन के लोग राजधानी में आशियाना तलाश रहे हैं। भाजपा चुनाव प्रबंध समिति का मुखिया बनने के बाद केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी एकाएक भोपाल की फेरियां बढ़ा दी हैं।

भाजपा प्रवक्ता का तंज -

भोपाल में बंगले के लिए सिंधिया द्वारा लिखे गए पत्र पर भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने तंज कसा है। अग्रवाल ने कहा है कि बड़े-बड़े लोगों के बड़े-बड़े बंगले और बड़ी-बड़ी बातें। सिंधिया जब सत्ता में थे तब बेघर गरीबों को भी घर मुहैया करा दिया होता। गरीबों के लिए ऐसी मांग, पत्राचार और बहस ली होती, पर आप नहीं कर सकते थ

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery