एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। जॉन की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 15 साल के फिल्मी करियर में जॉन ने करीब 45 फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनकी ज्यादातरफिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। बता दें कि जॉन के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी जुड़ी हुई हैं। आज आपको उनसे जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज बताने जा रहे हैं। कॉमेडियन कपिल की बहन की किया था Kiss...
- बात 2010 की है। जब जॉन फिल्म 'झूठा ही सही' के म्यूजिक प्रमोशन के लिए एक सिंगिंग रियलिटी शो में गए थे। यहां पर उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुंहबोली बहन सुगंधा मिश्रा को किस कर लिया था। दरअसल, जॉन, संगुधा की परफॉर्मेंस देखकर इतना ज्यादा इम्प्रेस हो गए थे कि वे सुगंधा को किस किए बिना नहीं रह पाए। हालांकि, सुंगधा के दादा इस बात से बेहद नाराज हुए थे। उन्होंने मीडिया में ये मुद्दा उछाला था। जॉन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
- फिल्म 'धूम 2' में ऋतिक रोशन को साइन करने के बाद जॉन अब्राहम ने फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से मिस बिहेव किया था। लेकिन जब जॉन को अपनी गलती का अहसास हुआ तो वे आदि से मिलने गए, लेकिन आदि, जॉन को देखने तक के लिए तैयार नहीं थे। आदि ने जॉन को फिल्म 'झूम बराबर झूम' से भी निकाल दिया था। ये बात और है कि फिल्म फ्लॉप हो गई थी। आपको बता दें कि फिल्म 'धूम' में जॉन अब्राहम ने अहम किरदार निभाया था।
- 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन का ऑनस्क्रीन किस सीन था। इसके बाद जॉन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
- एक वक्त था जब जॉन अब्राहम एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में भी रहे। लेकिन बिपाशा को डेट करते समय वे प्रिया रूंचाल को भी डेट कर रहे थे। इस वजह से बिपाशा ने जॉन से रिश्ता खत्म कर लिया। बाद में जॉन ने प्रिया और बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर से शादी की।
- शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' भी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म का निर्माण जॉन की कंपनी जेए एंटरटेनमेंट और प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिअर्ज कंपनी के तहत किया गया है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही दोनों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद सामना आया था। दोनों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जॉन ने प्रेरणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि प्रेरणा और उनकी क्रिअर्ज कंपनी तय किए हुए 35 करोड़ रुपए देने में देरी कर रही है। वहीं, प्रेरणा ने जॉन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
Comment Now