Thursday, 22nd May 2025

इस राशि वाले होते हैं सबसे ज्यादा भरोसेमंद

Fri, May 25, 2018 9:53 PM

मल्टीमीडिया डेस्क। वृषभ यानी TAURUS राशि वाले अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाने जाते हैं। मेहमान नवाजी कैसे करना है, यह वे खुद तय करते हैं। इन्हें यह बात पसंद नहीं कि किस रेस्त्रां में जाना है यह कोई और तय करे। इसलिए पार्टी के लिए जाते वक्त अपने वृषभ राशि वाले दोस्त से मत कहना, 'इस बार कहां चलना है यह मैं तय करूंगा।' जानिए वृषभ राशि वालों की बाकी खूबियों के बारे में -

- सभी राशियों में वृषभ राशि वाले सबसे ज्यादा विश्वसनीय होते हैं। यानी इन पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है। ऐसे में कोई पूछता है कि क्या मैं तुम पर भरोसा कर सकता हूं तो ये भड़क जाते हैं।

- ये दिलदार होते हैं। कोई जरूरतमंद या भिखारी नजर आ जाए तो उसकी भरपूर मदद करते हैं। कोई इस काम में रोकटोक लगाए यह पसंद नहीं।

- वृषभ राशि वाले साफ-सफाई में कमजोर होते हैं, लेकिन यह सुनना भी पसंद नहीं करते कि 'क्या आपने सबदूर गंदगी फैला रखी है।'

- वृषभ राशि वाला कोई व्यक्ति यह सुनना पसंद नहीं करता है कि वह आलसी है। अपने दोस्त को आलसी कहेंगे तो दोस्ती टूटना पक्की है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery