Friday, 23rd May 2025

जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं कांग्रेस ही गायब हो जाती है - रमन सिंह

Tue, May 15, 2018 6:27 PM

कांकेर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कर्नाटक के चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह 23वां राज्य है, जो कांग्रेस के हाथ से निकल गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मेहनत और प्रयासों का नतीजा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। जनता ने उन्हें पूरी तरह से स्वीकार किया है।

 

- सीएम ने कहा कि कांग्रेस के जो हालात हैं, उससे वह पीपीपी मॉडल पर सिमट जाएगी। यानि परिवार, पांडिचेरी और पंजाब। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 80 फीसदी क्षेत्र से कांग्रेस गायब हो गई है। ऐसा लग रहा है कि अब कांग्रेस खोजो यात्रा निकालने की जरूरत पड़ेगी। सीएम ने कर्नाटक में बीजेपी को मिले बहुमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।

- उन्होंने कहा कि हर जगह वो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाते हैं। छत्तीसगढ़ में भी बुला रहे हैं और कर्नाटक में भी बुलाया था। वो ये क्यों नहीं समझते कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस चुनाव हार जाती है। वो रायपुर आते समय बस्तर में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

- इससे पहले कांकेर में सीएम रमन सिंह ने कांकेर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कांग्रेस की स्थिति देखकर लग रहा है कि अब देश में कांग्रेस खोजो यात्रा निकालने की जरूरत है। सीएम रमन सिंह चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक भी गए थे। इस दौरान उन्होंने शिकारपुरी सीट पर भी चुनाव प्रचार किया था। इस सीट से भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार येदुरप्पा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सीएम ने कर्नाटक में मिली जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को फोन कर बधाई दी है।

रायपुर कार्यालय में भी जश्न का माहौल

-कर्नाटक के चुनाव में मिली जीत से भाजपा में खुशी की लहर है। इसको लेकर रायपुर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पटाखे और होली के रंग साथ-साथ दिखाई देने लगे हैं। यहां पर मुख्यमंत्री रमन सिंह भी पहुंचने वाले हैं। फिलहाल कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री पहुंच चुके हैं।

नक्सल की राह पर भटके बच्चों को लगाउंगा गले

- विकास यात्रा के तीसरे दिन कांकेर में सीएम रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों ने एक पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। आतंकवाद-नक्सलवाद के खिलाफ बीजेपी की लड़ाई चल रही है। बस्तर में जो बच्चे भटक गए हैं, उन्हें मैं अपने गले से लगाऊंगा। यदि वे नक्सली संगठन और हथियार छोड़कर वापस आ जाये।

अब तक 694 किलोमीटर की यात्रा
- विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अब तक 694 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। लगभग 3 लाख लोगों से उनका सीधा संवाद हुआ है।

यह है विकास यात्रा के आगे का पड़ाव

- 17 मई को रायपुर से हेलीकॉप्टर से 229 किमी दूर रामपुर विधानसभा में करतला में पहुंचेंगे जहां 11:30 से 1:00 बजे तक आम सभा और इसके बाद लंच का कार्यक्रम है। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 118 किमी दूर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के खंडगंवा पहुंचेंगे जहां 2:00 से 2:30 बजे तक स्वागत सभा होगी। यहां से रथ से 7 किमी दूर अखराडांड में 2:40 से 3:00 बजे तक स्वागत कार्यक्रम है। इसके बाद रथ से 9 किमी दूर दुबछाल पहुंचेंगे जहां 3:15-3:45 बजे तक स्वागत कार्यक्रम होगा। यहां से रथ से चिरमिरी पहुंचेंगे जहां रोड शो, आम सभा और रात्रि विश्राम होगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery