Sunday, 25th May 2025

सियासी नक्शा: 4 साल में भाजपा-एनडीए 8 से 21 राज्यों में पहुंची, कांग्रेस 14 से घटकर 3 राज्यों में सिमटी

Tue, May 15, 2018 5:43 PM

  • 68% आबादी और 59% इकोनॉमी वाले राज्यों में भाजपा की सरकार
  • कर्नाटक चुनाव के नतीजों से अगले लोकसभा चुनाव तक राज्यसभा की सीटों पर कोई असर नहीं होगा

 

नई दिल्ली. भाजपा या उसके गठबंधन की सरकारों का दायरा 2014 के बाद से लगातार बढ़ रहा है। अभी 20 राज्यों में उसकी सरकार है। 21वें राज्य कर्नाटक में सरकार बनाना तय है। मई में जब मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब भाजपा या एनडीए की सिर्फ 8 राज्यों में और कांग्रेस की 14 राज्यों में सरकार थी। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस सिमटकर सिर्फ पुड्डुचेरी, पंजाब और मिजोरम में रह जाएगी। दिल्ली समेत बाकी 7 राज्यों में दूसरे दलों की सरकार है।

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 21 राज्यों में चुनाव हुए, भाजपा ने 14 में सरकार बनाई

2014: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर

2015: दिल्ली, बिहार

2016: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी
2017: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल
2018: त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय

14 राज्य जिनमें भाजपा ने सरकार बनाई: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय।

- बिहार में एनडीए के सहयोगी दल जदयू की सरकार है। हालांकि, यहां भाजपा हारी थी। डेढ़ साल बाद उसका जदयू से गठबंधन हुआ और सत्ता में आई।

- 68% आबादी और 59% इकोनॉमी वाले राज्यों में भाजपा की सरकार।

20 राज्यों में भाजपा गठबंधन, कर्नाटक में सरकार बनाने के करीब; 3 में कांग्रेस

राज्य पार्टी या गठबंधन
1. हिमाचल भाजपा
2. उत्तराखंड भाजपा
3. हरियाणा भाजपा
4. गुजरात भाजपा
5. राजस्थान भाजपा
6. मध्य प्रदेश भाजपा
7. छत्तीसगढ़ भाजपा
8. झारखंड भाजपा
9. असम भाजपा
10. गोवा भाजपा
11. मणिपुर भाजपा
12. अरुणाचल भाजपा
13. उत्तर प्रदेश भाजपा
14. कर्नाटक भाजपा को बहुमत
15. त्रिपुरा भाजपा
16. जम्मू-कश्मीर एनडीए
17. महाराष्ट्र एनडीए
18. बिहार एनडीए
19. सिक्किम एनडीए
20. नगालैंड एनडीए
21. मेघालय एनडीए
इन 3 राज्यों में कांग्रेस
22. पंजाब कांग्रेस
23. मिजोरम कांग्रेस
24 पुड्डुचेरी (केंद्र शासित) कांग्रेस
इन 7 राज्यों में दूसरे दलों की सरकार
25. केरल लेफ्ट
26. ओडिशा बीजेडी
27. तमिलनाडु एआईएडीएमके
28. पश्चिम बंगाल टीएमसी
29. तेलंगाना टीआरएस
30. आंध्र प्रदेश टीडीपी
31. दिल्ली (केंद्र शासित) आप

2014 में 14 राज्यों में कांग्रेस और 8 में भाजपा या एनडीए की सरकार थी

14 राज्य जहां कांग्रेस थी: हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी 
8 राज्य भाजपा या राजग के: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, नगालैंड और छत्तीसगढ़, पंजाब (अकाली दल-भाजपा), गोवा, सिक्किम 
8 अन्य:जम्मू-कश्मीर (एनसी), तमिलनाडु (एआईएएमडीके), बंगाल (टीएमसी), ओडिशा (बीजेडी), उत्तर प्रदेश (सपा), बिहार (जेडीयू), दिल्ली (आप), त्रिपुरा (सीपीएम)
नोट: टीआरएस शासित तेलंगाना जून 2014 में बना

64 लोकसभा सीटों वाले 4 राज्यों में इस साल होंगे चुनाव
1) मिजोरम: 1 लोकसभा सीट
2) राजस्थान: 25 लोकसभा सीटें
3) छत्तीसगढ़: 11 लोकसभा सीटें
4) मध्य प्रदेश:27 लोकसभा सीटें

कर्नाटक के नतीजों से राज्यसभा पर क्या फर्क पड़ेगा?
- कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कर्नाटक में राज्यसभा की 12 सीटें हैं। मार्च में चार सीटों के लिए चुनाव हुए थे। कांग्रेस के एल हनुमनथईया, सईद नसीर, जीसी चंद्रशेखर और भाजपा से राजीव चंद्रशेखर सदस्य बने।
- बाकी 8 सीटों में से 2 भाजपा, 1 जेडीएस और 5 कांग्रेस के पास हैं। इन सभी सदस्यों के कार्यकाल 2020 और 2024 तक खत्म होंगे।

चुनावी जीत के मामले में मोदी सबसे आगे 
भाजपा :
14 राज्यों में सरकार, 7 राज्यों में हार। बिहार में महागठबंधन की जीत के बाद जदयू के साथ एनडीए की सरकार बनाई। 
कांग्रेस : 3 राज्यों में सरकार, 13 चुनावों में हार, 3 राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सत्ता से दूर। बिहार में जिस महागठबंधन में कांग्रेस शामिल थी, वहां डेढ़ साल बाद जदयू ने अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बना ली।
इंदिरा गांधी :4 साल में 19 चुनाव हुए, 13 में कांग्रेस जीती।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery