Thursday, 22nd May 2025

राशिफल 12 मई: जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय बीतेगा

Sat, May 12, 2018 6:25 PM

जानिए 12 मई, शनिवार का राशिफल...

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): स्‍वास्‍थ्‍य की अनदेखी न करें। विद्यार्थियों को अथक परिश्रम करने की आवश्‍यकता होती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नकारात्‍मक विचारों को स्‍वयं से दूर रखें। मित्रों के साथ मौज मस्‍ती में समय बीतेगा।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। प्रयासों को जारी रखें। सफलता मिल सकती है। मानसिक भ्रम पैदा होगा। रिश्‍तों की मिठास कायम रहेगी। मेहमानों की आवभगत करने में व्‍यस्‍त रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता।

GEMINI (21 मई – 20 जून): आपका ध्‍यान लक्ष्‍य से भटक सकता है। थकान व कमजोरी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। मनोबल बढ़ेगा। पानी का अधिक सेवन करें।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): कला व संगीत के क्षेत्र में आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। पैतृक संपत्ति प्राप्‍त होने के योग हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वित्‍तीय स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे। 

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): अतिव्‍यस्‍तता के चलते सेहत पर ध्‍यान नहीं दे पाएंगे। पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें। क्रोध व आवेश की अधिकता रहेगी। पत्‍नी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम का फल प्राप्‍त होगा। यात्रा से लाभ।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): परिवार में किसी से मामूली कहासुनी हो सकती है। व्‍यापार की नई योजनाएं गति पकड़ेगी। लेखन व संपादन जैसी चीजें आपको आकर्षित करेंगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करना पड़ेगी।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): राजनीति में पद प्रतिष्‍ठा में वर्चस्‍व बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव या पदोन्‍नति संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ हो सकता है। पति पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। मेहनत के सफल परिणाम सामने आएंगे।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): नौकरीपेशा लोगों को पदोन्‍नति के अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में आगे रहेंगे। यात्रा के दौरान किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति से मुलाकात हो सकती है। निवेश लाभदायक।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): मामूली सिरदर्द की समस्‍या हो सकती है। परिवार के सदस्‍य आपसे नाराज हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में शांति बनाए रखें। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): परीक्षा में सफलता मिलेगी। शोध व रचनात्‍मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजी रोजगार के उचित अवसर प्राप्‍त होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर काफी शांति व राहत महसूस करेंगे।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): धन निवेश सोच समझकर करें। कोई नया ज्ञान या तकनीक का ज्ञान प्राप्‍त हाे सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्‍यस्‍थतता से हल हो जाएंगे। खानपान का शौक बढ़ेगा। यात्रा शुभ।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): उच्‍चाधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। स्‍वयं को ऊर्जान्वित व उत्‍साह से भरा महसूस करेंगे। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। मित्रों के साथ भ्रमण, मनोरंजन में समय व्‍यतीत होगा। सेहत का ध्‍यान रखें।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery