Thursday, 22nd May 2025

राशिफल 11 मई: शत्रु परास्त होंगे, हर फैसला आपके पक्ष में आएगा

Fri, May 11, 2018 7:08 PM

जानिए 11 मई, शुक्रवार का राशिफल...

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। विरोधी निष्‍फल होंगे। सेहत परेशान कर सकती है। भौतिक साधनों में अत्‍यधिक लिप्‍त न हों। प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): किसी महिला मित्र द्वारा लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावना है। परिवार में आपसी सामंजस्‍य रहेगा। किसी विवाह समारोह में जाना पड़ सकता है। सिरदर्द की समस्‍या हो सकती है। लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

GEMINI (21 मई – 20 जून): शत्रु परास्‍त होंगे। साक्षात्‍कार या परीक्षा परिणाम अापके पक्ष में आएगा। भूमि, भवन के कार्य बनेंगे। विद्यार्थी अपनी मेहनत से सफल होंगे। नए मित्र बनेंगे। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): नए आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। परिवार में किसी आयोजन की रुपरेखा बनेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्‍यापार, नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्‍त होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। 

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): प्रतिस्‍पर्धी आपको पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे। पति पत्‍नी के बीच मामूली विवाद हो सकता है। किसी पर भी अत्‍यधिक विश्‍वास न करें। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): नौकरी में सहयोगी कार्य में व्‍यवधान उत्‍पन्‍न कर सकते हैं। दिखावा करने से बचें। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): नया वाहन क्रय करने की जोखिम अभी ना लें। जीवनशैली में सुधार होगा। परिवार में किसी की सेहत को परेशानी रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): आप समझदारी व बुद्धिमानी से उलझे मसलों को समझाएंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्‍चाधिकारी आपसे प्रसन्‍न होकर नई जिम्‍मेदारी दे सकते हैं। निवेश, फंड, खरीद बिक्री आदि के लिए समय अच्‍छा रहेगा।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): मन कुछ परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय घटना का समाचार मिल सकता है। किसी की मदद करने में आप स्‍वयं किसी मुसीबत में पड़ जाएंगे। भाइयों व पिता का महत्‍वपूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): नौकरीपेशा वर्ग परेशान हो सकता है। अपनी बहुमूल्‍य वस्‍तुओं को संभालकर रखें। मौसम के कारण बीमारी हावी हो सकती है। आर्थिक हानि की पूर्ति के लिए नई योजनाओं पर विचार करेंगे। निवेश लाभदायक।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): मस्तिष्‍क बौद्धिक विचारों से ओतप्रोत रहेगा। व्‍यापार में तरक्‍की व नौकरी में वेतनवृद्धि हो सकती है। ईमानदारी व मेहनत से आगे बढ़ेंगे। संतान का मार्गदर्शन करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन की रुपरेखा बन सकती है।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): अशुभ समाचार मिलने से मन विचलित हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में रुतबा बना रहेगा। व्‍यापार में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। परिवारजन मिलजुलकर रहेंगे। घूमने की योजना बना सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery