Sunday, 25th May 2025

मोदी दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर शख्सियत, फोर्ब्स ने नोटबंदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम बताया

Thu, May 10, 2018 6:10 PM

फोर्ब्स की लिस्ट में मोदी के बाद दूसरे भारतीय मुकेश अंबानी हैं। अंबानी 32वें नंबर पर हैं।

  • फोर्ब्स ने जारी की दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की सूची, जिनपिंग पहले नंबर पर
  • फोर्ब्स ने कहा- सूची में शामिल लोगों का दुनिया बदलने में योगदान

 

न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप 10 ताकतवर शख्सियतों में से एक हैं। फोर्ब्स की ताजा जारी सबसे ताकतवार शख्सियतों की सूची में वे 9वें नंबर पर हैं। सूची में पहले नंबर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीछे छोड़कर वे पहली बार टॉप पर पहुंचे हैं। फोर्ब्स ने मोदी के नोटबंदी के फैसले को भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।


दुनिया बदलने वाले 75 लोग
- फोर्ब्स के मुताबिक, "धरती पर करीब साढ़े सात अरब लोग रहते हैं, लेकिन इन 75 पुरुषों और महिलाओं ने दुनिया को बदलने में अपना अहम योगदान दिया। हमारी सालाना घोषित होने वाली दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की सूची बताती है कि हर दस करोड़ लोगों से एक शख्स सामने आया।" 
- फोर्ब्स ने मोदी के लिए कहा, "दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में मोदी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। उन्होंने नवंबर 2016 में दो बड़े नोटों (500 और 1000) को बंद का जो फैसला लिया, उसे मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार खत्म करने की बड़ी कोशिश कहा जा सकता है।"
- "बीते सालों में वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद वैश्विक नेता बनकर सामने आए हैं। क्लाइमेट चेंज से निपटने के दुनिया के प्रयासों में मोदी का भी अहम योगदान रहा है।"

इनसे आगे रहे मोदी
- फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग: 13वीं रैंक
- ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे: 14वीं रैंक
- चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग: 15वीं रैंक
- एपल सीईओ टिम कुक: 24वीं रैंक ़

ये हैं टॉप 10
1. शी जिनपिंग (चीन के राष्ट्रपति)
2. व्लादिमीर पुतिन (रूस के राष्ट्रपति)
3. डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति)
4. एंजेला मर्केल (जर्मन चांसलर)
5. जेफ बेजोस (अमेजन के सीईओ)
6. पोप फ्रांसिस 
7. बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर)
8. मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (सऊदी अरब के प्रिंस)
9. नरेंद्र मोदी
10. लैरी पेज (गूगल के को-फाउंडर)

लिस्ट में दूसरे भारतीय 32वें नंबर पर
- फोर्ब्स की लिस्ट में मोदी के बाद दूसरे भारतीय मुकेश अंबानी हैं। 32वें नंबर पर मौजूद अंबानी की नेट वर्थ 41.2 बिलियन डॉलर (2 लाख 78 हजार करोड़ रुपए) है।
- फोर्ब्स ने कहा, "अंबानी के 2016 में लॉन्च की गई जियो 4जी सर्विस ने देश के टेलीकॉम मार्केट में कीमतों की एक जंग छेड़ दी है। जियो ने अपनी मुफ्त घरेलू वॉयस कॉलिंग ऑफर के जरिए 16 करोड़ से ज्यादा जोड़े।"

- माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला सूची में 40वें नंबर पर हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery