विजयपुरा। कर्नाटक के चुनावी रण में जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस दम लगा रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को भी प्रधानमंत्री बीजापुर के विजयपुरा में सुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस घर में बैठ गई है। अपनी तय हार को देखते हुए कांग्रेस नेता इसके लिए कारण ढूंढने में लगे हैं। इनमें से ईवीएम भी शामिल है, हारने वाले हैं इसलिए अभी से ईवीएम को दोष देने की तैयारी करने लगे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए सरकार चलाई। कांग्रेस सरकार संप्रदाय, जाति में में विघटन करने वाली है। मैं भगवान बसवेश्वरा के करीब रही धरती पर हूं। उनकी फिलोसॉफी ने समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने की बात कही। लेकिन दुखद है कि कांग्रेस ने उनके सिद्धांतों का पालन नहीं किया। वो सिर्फ वोटों के लिए परेशान हैं।
पीएम ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया, जब राज्य की जनता और किसान सूखे से जूझ रहे थे तब कांग्रेस के नेता दिल्ली में राजनीति कर रहे थे।
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को हटाएगी, लेकिन जातिवाद का जहर नहीं फैलने देगी, क्योंकि कांग्रेस उन्हें बांटकर राज करने की कोशिश कर रही है।
पीएम ने एक बार फिर भगवान बसवेश्वर को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में लोकतंत्र के प्रहरी भगवान बसवेश्वर को को कभी याद नहीं किया लेकिन अटल बिहारी सरकार में पहली बार भगवान बसवेश्वर की मूर्ति संसद में लगाई गई।
Comment Now