रायगढ़. पिछले लंबे समय से रायगढ़ में खेल मैदान की समस्या है और इसे लेकर कई बार निगम प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद भी प्रशासन के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में आज खेल मैदान की समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा खिलाडिय़ो के साथ मिलकर प्रदर्शन किया गया। खिलाडिय़ो द्वारा कॉलेक्टोरेट के सामने फुटबॉल खेल कर प्रशासन के प्रति अपना विरोध भी जताया गया। खिलाडिय़ो में इस बात का आक्रोश देखा गया है कि कई बार के ज्ञापन और मांग के बाद भी प्रशासन शहर के अंदर एक मात्र खेल मैदान रामलीला मैदान की सुध नहीं ली जा रही है। खेल मैदान की दुर्दशा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। खिलाडिय़ों का कहना है कि खेल मैदान का उपयोग खेल के लिए कम व्यवसायिक उपयोग ज्यादा हो रहा है आए दिन रामलीला मैदान का उपयोग किसी न किसी व्यवसायिक उपयोग के लिए किया जाता है। इसके लिए मैदान में बार बार गड्ढा खोद दिया जाता है जिसकी वजह से मैदान खेल के लायक रह नहीं जाता है। खिलाडिय़ों का कहना है कि मैदान की दुर्दशा को लेकर लगातार खेल संघों द्वारा प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन इस मुद्दे को लेकर प्रशासन हमेशा से उदासीन बना रहा। जिसका परिणाम ये सामने आया की खिलाडिय़ो को प्रदर्शन पर उतारू होना पड़ा। प्रदर्शनाकरियों ने खेल मैदान को व्यवस्थित करने की मांग की है।
Comment Now