Thursday, 17th July 2025

दो दिन में दूसरी बार नमो ऐप के जरिए मोदी का संबोधन, कर्नाटक में महिला कार्यकर्ताओं से की बात

Fri, May 4, 2018 6:06 PM

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सिलसिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं से बात की। पीएम ने भाजपा में महिलाओं के महत्व को बताते हुए शंघाई सहयोग संगठन में शामिल हुईं मंत्री सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की तस्वीरें दिखाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश महिलाओं के विकास से

 

महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है, यह पार्टी की नीति है।

कर्नाटक में हों या दिल्ली में प्रचार अभियान जारी रखते हैं मोदी
- प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई को कर्नाटक में तीन रैलियां की और दिल्ली लौट आए। अगले दिन दिल्ली से ही नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में पार्टी के किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं से बात की। 3 मई को मोदी ने फिर तीन रैलियां की और दिल्ली पहुंचकर शुक्रवार को कर्नाटक में पार्टी की महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को नमो ऐप से संबोधित किया। मोदी ने कहा है कि कर्नाटक में पार्टी के महिला मोर्चे को उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को साथ लेकर रैली निकालनी चाहिए। पीएम ने महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की कोशिशों और उपलब्धियों पर बात की।

कर्नाटक में मोदी कुल 21 रैली करेंगे
- कर्नाटक चुनाव के लिए पीएम मोदी की रैलियों की संख्या 15 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। प्रधानमंत्री 5 मई को फिर से जनसभाएं करेंगे। मोदी दो दिन में 6 सभाएं कर चुके हैं। स्थानीय नेताओं की मांग पर कर्नाटक में उनकी चुनावी रैलियों की संख्या बढ़ाई गई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery