Sunday, 25th May 2025

अमित शाह आज भोपाल में, भाजपा के 6 हजार चुनिंदा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे

Fri, May 4, 2018 5:35 PM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भोपाल. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह 10:30 बजे भोपाल पहुंच रहे हैं। वे सिर्फ दो घंटे यहां रहेंगे और भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह को मप्र के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से रूबरू कराएंगे। साथ ही मप्र में 2018 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। पार्टी की ओर से छह हजार चुनिंदा कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाया गया है, जिसमें मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, सांसद-विधायक, निकाय प्रतिनिधि से लेकर मंत्री तक शामिल हैं। स्टेट हैंगर पर स्वागत के बाद शाह सीधे कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान आएंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

 

भाजपा अध्यक्ष आज भोपाल में, बदली ट्रैफिक व्यवस्था

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे स्टेट हैंगर से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वे नरसिंहगढ़ तिराहा, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 से बोर्ड ऑफिस, ज्योति टॉकीज, कॅरियर कॉलेज होकर जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस का प्लान
- महात्मा गांधी चौराहे से चेतक ब्रिज और चेतक ब्रिज से महात्मा गांधी चौराहे की ओर आने-जाने वाले वाहन भेल गेट नंबर 6 से गुलाब उद्यान तिराहा, हबीबगंज विद्युत सब स्टेशन, कस्तूरबा अस्पताल के सामने से जवाहर लाल नेहरू स्कूल तिराहा होकर सांची दूध डेयरी से आईएसबीटी की तरफ आ-जा सकेंगे। 
- आईटीआई से सिक्योरिटी लाइन चौराहा, कॅरियर कॉलेज तिराहा से अन्ना नगर जाने वाले वाहनों को सावंतिका पेट्रोल पंप से चेतक ब्रिज होकर जाना पड़ेगा।
- अनुमति प्राप्त भारी मालवाहक एवं यात्री वाहन कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेंगे। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को प्राथमिकता दी जाएगी।

800 मंडल अध्यक्ष आएंगे भोपाल

-बीजेपी की मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की मीटिंग में प्रदेश के 800 मंडल अध्यक्ष भोपाल आएंगे। उन्हें पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा बूथ लेवल पर कार्यकर्ता पहुंचेंगे। मंडल अध्यक्ष को शाह राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं और उनसे हुए लाभ के बारे में भी ग्रामीणों को बताने और प्रचार-प्रसार करने को कहेंगे।

3 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

-शाह बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक में करीब 3000 कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसमें बीजेपी के करीब 58 जिलाध्यक्ष और 800 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि अमित शाह के आने के बाद बीजेपी मध्य प्रदेश में औपचारिक तौर पर चुनावी तैयारियों की शुरुआत करेगी। बीजेपी सुप्रीमो कमज़ोर मोर्चों पर रणनीति बनाने पर भी चर्चा करेंगे।

जानकारी लेंगे- कितने बने स्पेशल 11
शाह लगे हाथ युवा मोर्चा के चलो पंचायत अभियान की तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी करेंगे। मोर्चा को 14 मई तक मध्यप्रदेश की 23 हजार पंचायतों में स्पेशल 11 सदस्य बनाने हैं, शाह मोर्चा से इसकी जानकारी लेंगे।

विधायक दल की बैठक अब 30 को
भाजपा विधायक दल की 26 अप्रैल को होने वाली बैठक टल गई है। वह अब 30 अप्रैल को होगी, जिसमें विधायकों के साथ जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery