Thursday, 17th July 2025

राजस्थान में फिर उठ सकता है बवंडर, उप्र में आंधी का अनुमान; 12 राज्यों में बारिश-तूफान से अब तक 133 मौतें

Fri, May 4, 2018 5:32 PM

मौसम के इस पलटे मिजाज का 12 राज्यों पर असर पड़ा। 133 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 300 से ज्यादा घायल हैं।

नई दिल्ली.धूलभरी आंधी और बवंडर का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए चेतावनी जारी की है। खासकर राजस्थान और यूपी में फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में चक्रवात की स्थिति बन रही है। इसका असर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी पड़ सकता है। बता दें कि बुधवार रात उत्तरी इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इसके असर से गुरुवार को दक्षिणी राज्यों में जमकर बारिश हुई। मौसम के इस पलटे मिजाज का 12 राज्यों पर असर पड़ा। यूपी, राजस्थान, मप्र, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में तेज हवाएं चलीं। तो तेलंगाना, बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश हुई। इसमें 133 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 300 से ज्यादा घायल हो गए। हजारों मकान, सैकड़ों वाहन और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

 

राजस्थान में फिर आ सकता है धूलभरा बवंडर

- मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तप्रदेश के कुछ इलाकों समेत पूर्वी राजस्थान में तेज हवा और आंधी आने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी ऐसे हालात बन रहे हैं।

- मौसम विभाग ने 7 मई को भी पश्चिमी राजस्थान में धूल का गुबार यानी बवंडर उठने की बात कही है।

किस राज्य में कितनी मौतें

राज्य मरने वालों की तादाद
उत्तरप्रदेश 73
राजस्थान 36
आंध्रप्रदेश 5
तेलांगना 5
ओडिशा 3

- इनके अलावा मप्र, झारखंड, हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में भी आंधी और बारिश से करीब 15 लोगों की मौत होने की खबर है।

तारीखों में जाने, कहां-क्या हो सकता है?

05 मई:जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तेज हवा और धूलभरी आंधी चल सकती है।

06 मई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी आ सकती है, ओले भी गिर सकते हैं।

07 मई:हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में धूल का वबंडर उठ सकता है।

3 दुर्लभ वेदर सिस्टम का कॉम्बिनेशन लाया तूफान, मानसून पर नहीं पड़ेगा असर

- तीन दुर्लभ वेदर सिस्टम के कॉम्बिनेशन ने ये हालात बनाए। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनाया। इससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा। वहां बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मिली। उच्च तापमान के चलते तूफान जैसा माहौल बन गया।

क्या पहले पता नहीं लग सकता:करीब 1500 मीटर की ऊंचाई पर वेदर सिस्टम बनता है। जब किसी सूखे इलाके में 90% तक नमी वाली हवाएं भारी मात्रा में अचानक पहुंच जाती हैं, तो इससे गरज वाले बादल बनने लगते हैं और तूफान जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। यह सब कुछ दो घंटे के अंदर ही होता है। बचने की तैयारी का वक्त नहीं मिल पाता।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery