रायगढ़. मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए रायगढ़ नगर निगम को राज्यस्तरीय अवार्ड मिला है। रायपुर में हुए कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम को बेहतर कार्यों के लिए तीन राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
वाणिज्यकर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के होटल वी डब्ल्यू केनियान में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महापौर मधु बाई, सभापति शेख सलीम नियारिया व आयुक्त विनोद पाण्डेय को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू करने और कचरे का विधिवत निबटाने एवं सफाई कर्मियों के सम्मान में विभिन्न कार्य करने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने के अवार्ड से सम्मानित किया गया। महापौर मधु बाई व आयुक्त पाण्डेय ने अवार्ड लिया। इसी तरह पूर्व में दिल्ली में भारत सरकार द्वाररा आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में रायगढ़ निगम के ज्वाला क्षेत्रीय संघ को स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूकता लाने सहित विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर एक्सीलेंट अवार्ड दिया गया था, जिसपर राज्य शासन ने भी ज्वाला क्षेत्रीय संघ की अध्यक्ष अंजू खल्खो व सचिव सहोद्रा चौहान को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
सकारत्मक कार्यों के बदौलत मिला अवार्ड
इसी तरह रायगढ़ निगम क्षेत्र को 2 अक्टूबर 2017 को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। इसके रिसर्टिफिकेशन के लिए मार्च-अप्रैल में दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बाद पूर्ण ओडीएफ को हरी झंडी दिल्ली द्वारा दी गई। इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्रेषित रिसर्टिफिकेट को मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा पुन: महापौर मधु बाई व आयुक्त पाण्डेय को स्टेज बुलाकर दिया गया।
इस पर महापौर मधु बाई ने कहा कि निगम को जो सम्मान मिला है। यह यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों सभी के साकारात्मक कार्यों की बदौलत है। उन्होंने सभी से इसी तरह मिलजूल कर कार्य करने और शहर को स्वच्छ रखने की बात कही।
Comment Now