रायगढ़. गाजे-बाजे एवं भव्य कलश यात्रा के साथ केलो विहार कालोनी की महिलाएं विभिन्न मार्गों से होते हुए कयाघाट में जाकर जल भरकर आनंद विला केलो विहार पहुंची। जहां वेदी पूजा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सविता चौबे ने मुख्य कलश उठायी थी। उनके साथ संतोषी गुप्ता, नूतन सिदार, सुमन पंडा, रोमा बहिदार, सीमा सहित केलो विहार कालोनी की अन्य महिलाएं भी कलश उठायी हुई थी। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 10 मई तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7.30 बजे तक होगा। इस अवसर पर बाम्हूं बिलासपुर के पंडित रामअवतार तिवारी कथा का वाचन करेंगे। इस मौके पर जैमुरा रायगढ़ के आचार्य पं. सतीश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। कलश यात्रा में ओंकार चौबे, सुनीता चौबे, पदमा चौबे, ज्ञानदेवी चौबे, राजकुमार, जानकी चोबे, मनोज, संगीता चौबे, दिवाकर, नेहा चौबे, अपूर्वा, अंकित मिश्रा, खुशबू, गौरव दुबे, नेहा चौबे, आदित्य, ईशान, यशवंत, प्रशांत चौबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
भण्डारे का भी किया गया आयोजन
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर बुधवार को कथा महात्मय एवं कथा प्रारंभ हुआ। गुरूवार को परिक्षित जन्म, शुक्रवार को धु्रव चरित्र, कपिल पारत्यान, शनिवार को वामन अवतार एवं रामकृष्ण जन्म, रविवार बाल लीला, गोवर्धन पूजा, सोमवार को कृष्ण रूकमणी विवाह, मंगलवार को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष एवं सुकदेव विदाई होगी। बुधवार को तुलसी वर्षा, कपिला तर्पण, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं प्रसाद वितरण तथा 10 मई गुरूवार दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक वार्षिक श्राद्ध, ब्राम्हण भोज तथा भण्डारा का आयोजन किया जाएगा।
Comment Now