Sunday, 25th May 2025

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के भाजपा विधायक समेत 8 ने ली मंत्री पद की शपथ, कविंदर बने उपमुख्यमंत्री

Mon, Apr 30, 2018 8:17 PM

- पांच को कैबिनेट मंत्री और एक को राज्यमंत्री बनाया गया। एक का प्रमोशन हुआ

 

- 17 फरवरी को भाजपा के सभी 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। हालांकि, ये मंजूर नहीं हुए थे

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी के गठबंधन की सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। कविंदर गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को निर्मल सिंह के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ था। कठुआ से भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया समेत कुल आठ विधायकों ने शपथ ली। इनमें से छह भाजपा के हैं। एक को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राम माधव ने कहा- कठुआ कांड से मंत्रिमंडल में फेरबदल का संबंध नहीं

- भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा, "मंत्रिमंडल में फेरबदल का कठुआ कांड से कोई लेनादेना नहीं है। हमारी सरकार तीन साल पूरे कर चुकी थी और हम कुछ नए चेहरों को मौका देना चाहते थे।"

- शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए।

ये बने कैबिनेट मंत्री

- कविंदर गुप्ता, उपमुख्यमंत्री, भाजपा

- राजीव जसरोतिया, भाजपा विधायक, कठुआ

- सत पॉल शर्मा, भाजपा विधायक, जम्मू पश्चिम

- देविंदर कुमार मन्याल, भाजपा विधायक सांबा

- मोहम्मद खलील बंध, पीडीपी विधायक, पुलवामा

- मोहम्मद अशरफ मीर, पीडीपी विधायक, सोनवार

ये बने राज्यमंत्री

- शक्ति राज, भाजपा विधायक, डोडा (राज्यमंत्री)

इनका प्रमोशन हुआ

- सुनील शर्मा, भाजपा विधायक (परिवहन राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया)

कठुआ कांड के बाद भाजपा-पीडीपी के बीच दिखी थी तल्खी

- कठुआ में आठ साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद भाजपा-पीडीपी के बीच तल्खी देखने को मिली थी।

- भाजपा के दो मंत्रियों लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा पर अारोपियों के समर्थन में की गई रैली में शामिल होने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

- इसके बाद भाजपा ने 17 अप्रैल को अपने सभी 9 मंत्रियों को इस्तीफा देने को कहा था। हालांकि, मुख्यमंत्री महबूबा ने उनके इस्तीफे राज्यपाल के पास नहीं भेजे थे।

अधिकतम 25 मंत्री हो सकते हैं

- राज्य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 25 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल 14 मंत्री पद पीडीपी के पास हैं और बाकी भाजपा के पास हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery