जम्मू। जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में सोमवार 30 अप्रैल को फेरबदल हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पीडीपी भाजपा सरकार में अब उनकी जगह विधानसभा के अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने ली।
डॉ. निर्मल सिंह विधानसभा के स्पीकर बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार देर शाम भाजपा के नए मंत्रियों की सूची पर मुहर लगा दी।
सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अपने पांच कैबिनेट व एक राज्यमंत्री को शपथ दिलाई गई। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल एनएन वोहरा सोमवार दोपहर बारह बजे भाजपा के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख सत शर्मा, कठुआ के विधायक राजीव जसरोतिया और सांबा के विधायक देवेंद्र कुमार मन्याल को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इस्तीफे के मुद्दे पर निर्मल सिंह ने कहा कि राज्य में नए उपमुख्यमंत्री के लिए राह बनाने के लिए मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ये होंगे कैबिनेट मंत्री
-कविंद्र गुप्ता
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा
-कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया
-सांबा के विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल
इन्हें मिली पदोन्नति
-यातायात राज्यमंत्री सुनील शर्मा बने कैबिनेट मंत्री
-डोडा के विधायक शक्ति परिहार राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल
ये मंत्रिमंडल से बाहर
-स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत
-शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी
Comment Now