30 अप्रैल यानी महीने का आखिरी दिन मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा।2 शुभ योग बनने से इन 7 राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी।कामकाज की तारीफ़ होगी और बड़े लोगों से मुलाक़ात भी होने योग बन रहे हैं। इनके अलावा बिजनेस करने वालों को बड़े फायदे हो सकते हैं निवेश के लिए भी दिन शुभ है। वहीं कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। व्यतिपात योग बनने के कारण ये 5 राशि वाले परेशान हो सकते हैं। इन राशियों को धन हानि हो सकती है। कामकाज और तनाव भी बढ़ने के योग हैं। इस तरह महीने का आखिरी दिन 7 राशियों के लिए शुभ रहेगा वहीं अन्य 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
आगे पढ़ें पूरा राशिफल और उपाय -
मेष -नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। नौकरी बदलने का भी मूड बन सकता है। कामकाज में मन लेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आपको ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसे उधार लेने या देने हों, आपके सामने कोई समस्या नहीं आएगी। लव लाइफ में जो बात बिगड़ जाएगी पार्टनर उसे संभाल लेगा। चंद्रमा की गति आपके लिए अच्छी रहेगी। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से रूटीन कामों से फायदा होगा। सेहत नरम हो सकती है। भोजन में सावधानी रखें।
क्या करें -हनुमान मंदिर में सिंदूर दान दें।
वृष - आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। पैसों से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है। लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। निवेश की दिशा में सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ की हर बात खुल कर होगी और गलतफहमियां दूर हो सकती है। संबंध मधुर रहेंगे। दोस्त, प्रेमी, जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है।वायु रोग से परेशानी हो सकती है। भोजन में परहेज रखें।
क्या करें -मंदिर में अनाज दान दें।
मिथुन -कार्यक्षेत्र और बिजनेस में परेशानियां खत्म हो सकती हैं। साथी से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा मौका भी आपके सामने आ सकता है। बहुत से उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। लोगों के साथ आप कॉन्फिडेंस से पेश आएंगे। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। जिस काम या लक्ष्य के लिए आपने पूरी मेहनत की है उसका नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं आएगी।आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। ज्यादा बोझ न लें। मन भी मायूस रहेगा।
क्या करें -सुहाग की 5 सामग्री माता जी के मंदिर में चढ़ाएं।
कर्क -आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। किसी को पैसा देने से बचें। कहीं पैसा लगाने से भी बचना होगा। फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। पैसों को लेकर किसी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। अचानक किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है। नए काम शुरू न करें। जोखिम भरे फैसले न लें।आर्थिक समस्या रहेगी। बड़ा निवेश न करें। कामकाज में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। वर्क लोड भी ज्यादा ही रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। अजीब स्थिति का भी सामना करना होगा। खुद पर कंट्रोल करें।
क्या करें -मां या मां समान किसी महिला को सफेद मिठाई खिलाएं।
सिंह -अधिकारियों के कारण तनाव बढ़ सकता है। किसी बात या स्थिति को लेकर आपके मन में डर हो सकता है। आज आप थोड़े सावधान रहें। सजावटी चीजों पर खर्चा हो सकता है। निजी मामलों में आपके विचारों को आसपास के लोगों का समर्थन नहीं मिल पाएगा। सौंदर्य से संबंधित वस्तुओं पर धन और समय खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
क्या करें -मदार के पेड़ में पानी डालें।
कन्या -ऑफिस में अपने से बड़े पद का काम आपको दिया जा सकता है। ईमानदारी और मजबूती से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता मिल पाएगी। जो भी नए मौके मिलते हैं, उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहेंगे। अपने काम पर ही ध्यान दें।आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको बड़ा काम निपटाना पड़ सकता है। जीवन में बदलाव लाने का कोई नया तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। पार्टनर आपसे प्रभावित होगा। अपने लव पार्टनर के लिए आप कुछ खास कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा।
क्या करें -अशोक के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
तुला -आपकी राशि में ही चंद्रमा आ गया है। सामाजिक संबंध और प्रतिष्ठा को लेकर दिमाग में कुछ बातें चल सकती है। कुछ लोग आपका साथ देंगे। आप सही दिशा में सही फैसले लेने की कोशिश करेंगे। पार्टनर की भावनाओं को समझें। पार्टनर को आपके साथ की जरूरत है। आप खुद भी जिस शांति और प्रेम की तलाश में हैं वो आपको अपने पार्टनर से ही मिलेगी। स्फूर्ति महसूस होगी। ताजगी भरा दिन रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। समाज में आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा हो सकता है।
क्या करें -किसी भी मंदिर में रुई, घी और मिश्री दान दें।
वृश्चिक -ग्रहों की स्थिति आपको परेशान कर सकती है। इससे फालतू तनाव और खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। कुछ मामलों में झिझक रहेगी। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। तनाव भी रहेगा। किसी यात्रा में आपका पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। संबंधों के किसी एक मामले पर आज आपको ध्यान देना पड़ेगा। निजी संबंधों के लिहाज से थोड़ा चुनौती भरा समय है। अनजाने में पार्टनर के लिए आपका स्वभाव थोड़ा डोमिनेटिव भी हो सकता है। थकान और आलस्य रहेगा। किसी ख़ास काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
क्या करें -हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) चढ़ाएं।
धनु -कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। समस्याओं का समाधान आपको अचानक मिल सकता है। गलती से अपना कोई राज किसी के भी सामने नहीं खोलें। बिजनेस में फायदा मिल सकता है। ऑफिस या फील्ड की स्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। बड़ी योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू होगा। कोई संवेदनशील जानकारी मिल सकती है। संतान पर ध्यान देंगे। सेहत सामान्य रहेगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। कुछ लोगों का पेट खराब हो सकता है और सिर दर्द की समस्या भी रहेगी।
क्या करें -हल्दी और चावल पीले कपड़े में रखकर लक्ष्मी जी के मंदिर में चढ़ाएं।
मकर -कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा होगा। परिस्थितियों से मजबूर होकर आपको नहीं चाहते हुए भी कुछ बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। ऑफिस की कानाफूसी से बचकर रहें। भविष्य को लेकर कोई अंदेशा आपके मन में हो सकता है। काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा। भीड़ में परेशान हो सकते हैं। वाहन की गड़बड़ी भी हो सकती है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें। घर-परिवार और ऑफिस लगभग हर जगह से आप पर दबाव हो सकता है।
क्या करें -काले कपड़े में कोयला रख कर खुद पर से 7 बार घुमाकर नदी या तालाब में डाल दें।
Comment Now