'अक्टूबर'ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते निकाल लिए हैं। फिल्म ने इन दिनों में अच्छी कमाई कर ली है। इसकी कुल कमाई 42.50 करोड़ के करीब है।
इसका तीसरा वीकेंड शुरू हो गया है। पिछले शनिवार और रविवार को इसने 9.09 करोड़ रुपए कमाए थे। इस बार एक बड़ी दिक्कत सामने है। 'अवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर' ने जोरदार ओपनिंग ली है।
'अवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर' के आने के बाद वरुण की फिल्म पैसा मुश्किल से कमा पाएगी इसलिए उम्मीद कम है कि यह 'बदलापुर' की कमाई(53 करोड़) को पार करे। बता दें कि वरुण धवन की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही है।
बता दें कि वरुण की यह फिल्म भी नुकसान का सौदा नहीं रही है। तीसरे वीकेंड पर इसकी कमाई 45 करोड़ रह सकती है। फिर इसका सफर 50 करोड़ रहने की उम्मीद है।
बता दें कि इस फिल्म की बड़ी कमाई बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्सेस से आ रही है। छोटे शहरों और सिंगल सिनेमाघरों में इसे नहीं देखा जा रहा है। यह फिल्म वरुण धवन की सबसे कमजोर ओपनर साबित हुई हो लेकिन वीकेंड तक इसने स्थिति काफी संभाल ली। संडे की कमाई के बाद इसकी जेब में 20 करोड़ रुपए थे।
भारत में इसे 1683 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। विदेश में इसे 625 स्क्रीन्स पर जगह मिली। कुल जोड़ 2308 स्क्रीन्स का होता है। बता दें कि इसे तमाम समीक्षाओं में चार स्टार की रेटिंग मिली है।
वरुण की फिल्म में जबरदस्त तारीफ है। इस एक्टर ने वाकई कमाल भी किया है। वरुण को आपने पहले कभी एेसे रोल में नहीं देखा होगा।
बनिता संधू मौजूद पूरी फिल्म में हैं लेकिन देख जाए तो रोल छोटा-सा है। फिल्म का हीरो शुजित सरकार को कहा जा सकता है। इस निर्देशक ने वो माहौल रचा है जो आपको इस कहानी के काफी करीब ले आता है। दिल्ली के हर मौसम को परदे पर देखना लाजवाब अनुभव है। यह अपने ही तरह की लव स्टोरी है जो पहले कभी सिनेमाई परदे पर नहीं आई।
Comment Now