बीजिंग. यहां रेस लगा रहीं दो नाव नदी में पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। दोनों नाव पर 57 लोग सवार थे। यह हादसा हादसा गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।स्थानीय सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार को यह जानकारी दी है। हादसे के संबंध में प्रतियोगिता के दो ऑर्गनाइजर को हिरासत में लिया गया है।
दो धाराएं मिलने से तेज था नदी का बहाव
- पुलिस के मुताबिक, गुलिन के दनमु गांव में पुलिस को सूचना दिए बगैर यहां नाव रेस की प्रैक्टिस की जा रही थी। एक नाव नदी के तेज बहाव में पहुंचती है और डूब जाती है। इसके पीछे आ रही दूसरी नाव भी उसी जगह पहुंचकर पलट जाती हैं।
- ये दुर्घटना उस स्थान पर हुई जहां नदी की दो धाराएं मिलने से पानी का बहाव तेज हो गया था।
- हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।
40 लोगों को बचाया गया
- करीब 200 लोगों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। देर रात तक चले इस अभियान में बाकी 40 लोगों को बचा लिया गया।
- इन नाव की लंबाई 18-18 मीटर थी। इनकी क्षमता चालक दल के 30-30 लोगों के बैठने की थी।
- यह उत्सव तीसरी शताब्दी में कवि और मंत्री रहे क्यू युआन की मौत की याद में मनाया जाता है।
ड्रैगन बोट उत्सव की हो रही थी तैयारी
- चीन में हर साल राष्ट्रीय स्तर पर डुआनवु ड्रैगन बोट उत्सव होता है। इस दिन सरकारी छुट्टी होती है।
- ये बोट 18 जून को होने वाले उसी बोट उत्सव में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही थीं।
Comment Now