Thursday, 22nd May 2025

21 अप्रैल का राशिफल: आर्द्रा नक्षत्र और शनि के कारण बढ़ेंगी इन 6 राशियों की मुश्किलें

Sat, Apr 21, 2018 7:30 PM

शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र मुद्गर नाम का अशुभ योग बना रहा है। इसके साथ शनि-चंद्रमा का विषयोग भी है। सितारों की ये स्थिति मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए भारी रहेगी। इन 6 राशि वालों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। विवाद और चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। इन अशुभ योगों के कारण गलत फैसले भी हो सकते हैं। वहीं अन्य 6 राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

 

पढ़ें पूरा राशिफल और उपाय -


मेष (Aries) - व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है। नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। ऑफिस में परेशानी हो सकती है। किसी बात का टेंशन हो सकता है। किसी से विवाद भी हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर की किसी बात पर मूड खराब हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें।


क्या करें - अपनी थाली या टिफिन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें।


वृषभ (Taurus) -सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। अविवाहित लव कपल में अनबन हो सकती है। पार्टनर से प्रेम और सहयोग कम ही मिलेगा।


क्या करें -हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसे) दें।


मिथुन (Gemini) -बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। 
सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। भोजन में सावधानी रखें।


क्या करें -किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।


कर्क (Cancer) -कार्यस्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं होने से मूड खराब होगा।लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी। आर्थिक तंगी के कारण कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें। किसी पर डिपेंड न रहें। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।


क्या करें -किसी महिला मित्र को रेड शेड की नेल पैंट गिफ्ट करें या खुद लगाएं।


सिंह (Leo) -आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप लोगों को भी प्रभावित करेंगे। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा। किसी अच्छी खबर का इंतजार आपको रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है। पार्टनर आपकी भावना समझेगा। जोड़ों का दर्द भी आपको परेशान कर सकता है।


क्या करें -पैर में काजल की छोटी-सी बिंदी लगाएं जो किसी को न दिखें।


कन्या (Virgo) -बिजनेस अच्छा चलेगा। परिवार की मदद मिल सकती है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आपकी मानसिक संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है। काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके भी मिल सकते हैं। पैसों की और परिवार की स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए।सेहत में भी सुधार हो सकता है। बहुत दिनों से चली आ रही सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है।


क्या करें -किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।


तुला (Libra) -आपको मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी।प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं। किसी भी तरह का मौका न जाने दें।आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। दिन अच्छे से बीतेगा। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।


क्या करें -गुड़ और मूंगफली के दाने खाएं।


वृश्चिक (Scorpio) - पैसों के मामलों में नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी से बचें। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। समय का ध्यान रखें। कुछ खास कामों आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। आज अचानक होने वाले किसी घटनाक्रम पर आप तुरंत कोई फैसला लेने से भी बचें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। थोड़ी थकान भी हो सकती है।


क्या करें -कलरफुल कपड़े पहनें।


धनु (Sagittarius) -बिजनेस में नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। आज आप बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। आपको अपनी बात रखने का अवसर थोड़े समय बाद मिलेगा। कोई खास काम पूरा होने की उम्मीद थी, आज वो पूरा न हो तो तनाव में न आएं। आज आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। शांति से दिन निकाल लें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी रहेगा।


क्या करें -सगी या चचेरी बहन को पेन गिफ्ट दें।


मकर (Capricorn) -चंद्रमा की स्थिति आपके लिए ठीक नहीं रहेगी। आपको नुकसान हो सकता है। दिखावे और आडंबर से दूर रहें। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।आप थोड़े परेशान भी रहेंगे। पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। लव प्रपोजल रिजेक्ट भी हो सकता है। सेहत के लिहाज से सितारे कमजोर रहेंगे।


क्या करें -चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।


कुंभ (Aquarius) -करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको मदद भी मिल सकती है। बिजनेस में कुछ नया करने में सफल भी हो सकते हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहें।


क्या करें -गोशाला में पैसा दें।


मीन (Pisces) -करियर से जुड़े संवेदनशील फैसले लेने में आज आप सावधानी रखें। सोच-समझकर निवेश करें। आपकी किसी बात का गलत अर्थ भी निकाला जा सकता है। आज आप कोई खास काम भूल सकते हैं। आपके कामकाज में गलतियां हो सकती हैं। दूसरे लोग भी अपने हिस्से का काम आपको दे सकते हैं।आज आप जरूरत से ज्यादा थक भी सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें, छोटी-छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery