मुंबई. 52 साल के एक्टर मिलिंद सोमण 27 साल की गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शनिवार (21 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों अलीबाग में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के बीच शादी करेंगे। शादी की तैयारियों से जुड़ी कुछ फोटोज सामने आई हैं। इनमें से एक फोटो में अंकिता ने मेहंदी लगे एक हाथ से मिलिंद की एक आंख बंद कर रखी है। अन्य फोटोज में ढेर सारे फूलों की माला देखने को मिल रही है। केले के पत्तों और फूलों से डेकोरेशन किया हुआ है।मिलिंद की ये दूसरी शादी है...
- मिलिंद सोमण की ये दूसरी शादी है।
- मिलिंद ने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoiसे शादी की।
- हालांकि तीन साल साथ रहने के बाद इस कपल का 2009 में तलाक हो गया।
- मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे हैं। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं। फिलहाल दिल्ली में रह रहीं अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है।
- 2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव काम करना शुरू किया था। वे असमी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच के साथ-साथ बंगाली भी बोल सकती हैं।
- नवंबर 2015 में अंकिता ने मिलिंद के साथ पहली 10 हजारी मैराथन कंप्लीट की थी।
Comment Now