Sunday, 25th May 2025

प्रत्येक विकासखण्ड में 5 मई तक होंगी किसान कल्याण कार्यशाला

Fri, Apr 20, 2018 10:24 PM

प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा द्वारा जिला कलेक्टरों को निर्देश

 

प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने और किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिये 14 अप्रैल से विकासखण्ड स्तर पर किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन शुरू हो चुका है। यह कार्यशालाएँ 5 मई तक जारी रहेगी।

कार्यशाला में उप-सचालक कृषि, परियोजना संचालक 'आत्मा', उप संचालक पशुपालन, सहायक संचालक उद्यानिकी और सहायक संचालक मत्स्य पालन विशेष रूप से उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजोरा ने कार्यशाला के प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि प्रत्येक कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति-पत्र दिये जायें। किसानों को जैविक खेती के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाये। कार्यशाला में उन किसानों को भी अपने विचार रखने के अवसर दिये जायें, जिन्होंने नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है। कार्यशाला में जन-प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के लिये भी कहा गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery