Tuesday, 3rd March 2026

अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की तैयारी, कमलनाथ का नाम सबसे आगे

Fri, Apr 20, 2018 6:34 PM

भोपाल. भाजपा के बाद अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेता और सांसद कमलनाथ का नाम सबसे आगे है। सांसद ज्योतिरादित्य को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस तरह का एक प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा।

 

सिंधिया-कमलनाथ की राहुल से इस विषय पर लंबी चर्चा भी हुई है। दिग्विजय सिंह की भूमिका को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के लिए किसी का नाम प्रोजेक्ट नहीं करेगी। चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के गुजरात फॉर्मूले पर भी पार्टी में चर्चा जारी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery