जानिए 18 अप्रैल 2018, बुधवार का राशिफल...
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): घर परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग मिलेगा। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अच्छी सेहत का आनंद लेंगे।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): नकारात्मक विचार मन में आएंगे। मेहमानों का आगमन होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। यात्रा के दौरान चोरी का भय रहेगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपशब्दों का प्रयोग न करें अन्यथा प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। सहकर्मी आपको पीछे छोड़ने के लिए साजिश कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा लाभदायक।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। उच्चाधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। शेयर या प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है। आपका आकर्षण बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): कहीं से रुका रुपया प्राप्त होगा। बहुत अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्चा बढ़ेगा। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। नौकरी में अधिकारी सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य के भरोसे ना रहें। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठजनों की सलाह से निवेश लाभकारी रहेगा। प्रेम प्रसंगों के उजागर होने से दाम्पत्य में कलह हो सकती है।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। भाइयों व पिता का व्यापार में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): आपकी लोकप्रियता सर्वत्र फैलेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग हैं। रिश्तेदारों का आगमन मन को आनंदित करेगा। संतान आपके कहने में रहेंगे।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): सोच-विचार कर कार्य करना पसंद करेंगे। वाक्शैली अच्छी होने से दूसरों का मन जीत लेंगे। व्यापार में अनुकूल परिवर्तन होंगे। मित्रों का कार्यों में सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): महत्वपूर्ण कामों की प्राथमिकता तय करें। रिश्तेदारों व मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। यात्रा सुखद व लाभकारी सिद्ध हो सकती है। नौकरी में महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। कटुवचन ना बोलें।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): विरोधी एवं शत्रु परेशान कर सकते हैं। उच्चाधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई पुरानी यादें ताजा होंगी। जिससे मन व्याकुल रहेगा। पिता का प्रेम मिलेगा।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): नए भवन, वाहन का सुख मिल सकता है। कर्ज में कमी आएगी। व्यापार के महत्वपूर्ण निर्णय सलाह मशवरा करके लें। खानपान का शौक पेट की तकलीफ दे सकता है। यात्रा आनंददायक।
Comment Now