Saturday, 24th May 2025

Iran में दुर्घटना में भारतीय लड़की की मौत, 19 घायल

Tue, Apr 17, 2018 6:29 PM

नई दिल्ली। ईरान में एक बस दुर्घटना में 14 वर्षीया भारतीय लड़की की मौत हो गई और अन्य 19 भारतीय घायल हो गए। यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को दी। रविवार रात हुई दुर्घटना के समय सभी भारतीय शिया समुदाय के लिए पवित्र माने जाने वाले कोम शहर जा रहे थे।

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया है, "मुझे तेहरान में भारतीय दूतावास से दुर्घटना की सूचना मिली।

20 भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिर में चोट लगने से 14 वर्षीया कुलसुम फातिमा की मौत हो गई।" दूसरा भारतीय मोहम्मद अली आइसीयू में भर्ती है। 18 भारतीयों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विदेश मंत्री ने कहा है कि सहायता उपलब्ध कराने के लिए दूतावास कर्मी अस्पताल में मौजूद हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery