बेंगलुरु. कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस नई सूची में कुल 82 कैंडिडेट्स के नाम हैं। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम दिए गए थे। दूसरी तरफ, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर कुछ जगहों पर विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से इस बारे में कोई सफाई या बयान जारी फिलहाल नहीं किया गया है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस राज्य के कई दौरे कर चुके हैं तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अपनी टीम के साथ मैदान में हैं।
कितने सदस्यों की विधानसभा?
- कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सदस्य हैं। कर्नाटक में सिर्फ एक चरण में वोटिंग होनी है। इसके लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे तीन दिन बाद यानी 15 मई को आएंगे।
- कर्नाटक के लिए बीजेपी अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। दूसरी सूची, केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्ढा ने जारी की। बीजेपी ने यहां बीएस. येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें पहली ही लिस्ट में शिकारीपुरा से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तरफ, वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को ही सीएम कैंडिडेट बताया जा रहा है। वो चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे।
Comment Now