Saturday, 24th May 2025

नम आंखों से दी पूर्व मंत्री हेमचंद यादव को विदाई, निकली अंतिम यात्रा

Thu, Apr 12, 2018 8:28 PM

दुर्ग। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री हेमचंद यादव का दिवंगत शरीर बुधवार को शाम दुर्ग पहुंच गया। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। उनके पार्थिव शरीर को पूरे शहर में घुमाया गया। लोगों ने हेमचंद यादव के पार्थिव शरीर का दर्शन किया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। दोपहर 12 बजे दुर्ग के हरना बांध में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

- अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन , प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित शीर्ष बीजेपी नेता मौजूद होंगे।

- अभी चल रही अंतिम यात्रा में प्रेम प्रकाश पांडे, बृजमोहन अग्रवाल, रमशीला साहू, शिवरतन शर्मा समेत कई भाजपा नेता के अलावा कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।

एम्स में इलाज के दौरान ली थी अंतिम सांसें

- हेमचंद यादव का दिल्ली स्थित एम्स में बुधवार को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने रात करीब 1 बजे अंतिम सांस ली थी। वे लंबे समय से बीमार थे। पेट में इन्फेक्शन बढ़ जाने के चलते उन्हें रायपुर से एम्स में रेफर किया गया था। यहां हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। यादव के पार्थिव शरीर को देर शाम चार्टर विमान से रायपुर लाया गया। यहां से उनका पार्थिव शरीर दुर्ग के लिए रवाना किया गया।

यादव रमन सरकार में दो बार मंत्री रहे

- हेमचंद यादव रमन सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। वे रमन सरकार में वर्ष 2003-2008 में जल संसाधन मंत्री रहे और वर्ष 2008-2013 में उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे।

- वे दुर्ग शहर से चुनाव लड़ते थे। 1998, 2003 और 2008 में हेमचंद दुर्ग शहर से विधायक चुने गए थे।

- कांग्रेस के अरुण बोरा के समक्ष ये पांच बार चुनाव लड़ चुके थे जिसमें दो बार वर्ष 1993 और 2013 में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल वे बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery