Saturday, 24th May 2025

BJP का 38वां स्थापना दिवस आज, पीएम ने किया ट्वीट- कार्यकर्ता ही सबकुछ

Fri, Apr 6, 2018 6:45 PM

नई दिल्ली। भाजपा आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। इसके लिए राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने भी इस मौके पर ट्वीट कर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी है साथ ही देश की जनता को भी धन्यवाद दिया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिका है कि मैं अपने भाईयों और बहनों को बीजेपी फॉर इंडिया में भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम देश के विकास और बदलाव के लिए खुद को समर्पित करें।

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और लिखा है, मैं आज भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। हम उन कार्यकर्ताओं के योगदान और त्याग को याद करें जिन्होंने ना सिर्फ भाजपा को बनाया बल्कि देश को मजबूत बनाने का काम किया।

पीएम ने आगे लिखा है कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं, वो पार्टी की आत्मा और दिल हैं जिनके पसीने ने पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है और पीएम मोदी इस मौके पर पांच लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं और पार्टी के 734 जिला प्रमुखों से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी यह संवाद अपने ऐप के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हमीरपुर (हिप्र), उत्तर-मध्य मुंबई और सारण (बिहार) शामिल हैं।

इन सीटों से क्रमशः मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूढ़ी सांसद हैं। इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं और जिला प्रमुखों से कई मसलों पर बातचीत करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery