Thursday, 22nd May 2025

दिल्ली में इस बार 20 फीसदी कम बारिश के आसार, स्काइमेट वेदर सर्विसेज ने दिए संकेत

Thu, Apr 5, 2018 8:07 PM

नई दिल्ली. दिल्ली में इस साल मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश होने के संकेत स्काइमेट वेदर सर्विसेज ने दिए हैं। वहीं दिल्ली में साल 2013 के बाद नॉर्मल से कम ही बारिश हुई है। स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि दिल्ली में सामान्य बारिश 797.3 मिमी होती है। जून से सितंबर के मानसून सीजन के दौरान साल 2013 में 875.8 मिमी बारिश हुई थी।

- स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि इस साल भी मानसून सीजन में करीब 20 फीसदी कम बारिश होने की संभावना है। महेश पलावत ने बताया कि 2013 के बाद दिल्ली से मानसून गुजरता जरूर था लेकिन असर ज्यादा नहीं रहता था। इस साल भी ऐसा होने के संकेत हैं। मौसम के मॉडल्स से जानकारी मिली है कि मानसून के दौरान वातावरण में जो नमी की मात्रा बनकर बारिश करती है, वैसा पैटर्न इस साल कम रह सकता है।

40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, कल धूल भरी आंधी की संभावना

- दिल्ली में आस पास के इलाकों में लगातार गर्मी बढ़ रही है। बुधवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, पालम में यह 40.1 डिग्री तक पहुंच गया।

- मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में मौसम बिल्कुल ड्राई है। हवा भी नहीं चल रही है। मौसम का कोई एक्टिव सिस्टम भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में नहीं बन रहा है। इससे तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 6 और 7 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery